कर्णेश्वर धाम में भव्य सावन महोत्सव की तैयारी, हर सोमवार श्रद्धालुओं को मिलेगी खीर-पूड़ी प्रसादी

0

 

कर्णेश्वर धाम में भव्य सावन महोत्सव की तैयारी, हर सोमवार श्रद्धालुओं को मिलेगी खीर-पूड़ी प्रसादी



उत्तम साहू,नगरी। प्रसिद्ध धार्मिक एवं ऐतिहासिक स्थल कर्णेश्वर धाम में इस वर्ष सावन महोत्सव को भव्य एवं श्रद्धापूर्ण ढंग से मनाने की तैयारी शुरू हो गई है। इसे लेकर कर्णेश्वर मंदिर ट्रस्ट की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें सावन मास के धार्मिक आयोजनों, श्रद्धालुओं की सुविधा, प्रसादी वितरण तथा अन्य व्यवस्थाओं पर विस्तृत चर्चा कर कई अहम निर्णय लिए गए।

बैठक में निर्णय लिया गया कि सावन मास के प्रत्येक सोमवार को कर्णेश्वर महादेव मंदिर पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए ट्रस्ट की ओर से खीर-पूड़ी प्रसादी का वितरण किया जाएगा। वहीं सावन के अंतिम सोमवार को भगवान कर्णेश्वर महादेव का विशेष महारुद्राभिषेक वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ कराया जाएगा। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए आवश्यक व्यवस्थाओं की रूपरेखा भी तैयार की गई।

बैठक के दौरान ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष निकेश ठाकुर ने ट्रस्ट का आय-व्यय विवरण प्रस्तुत किया, जिस पर सदस्यों ने चर्चा करते हुए आगामी धार्मिक आयोजनों एवं मंदिर की व्यवस्थाओं से जुड़े आवश्यक निर्णय लिए।

ट्रस्ट अध्यक्ष विकल गुप्ता ने कहा कि सावन मास भगवान शिव की आराधना का सबसे पवित्र समय होता है। कर्णेश्वर धाम आने वाले श्रद्धालुओं को बेहतर धार्मिक वातावरण और सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए ट्रस्ट पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य करेगा।

बैठक के समापन पर ट्रस्ट के दिवंगत सर्वराकार कैलाश पवार, सदस्य पूनारद जांगड़े, ट्रस्ट के सह सचिव रामभरोसा साहू की नातिन नीता साहू तथा पूजा प्रभारी योगेश साहू की माता लालती साहू के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सभी उपस्थित सदस्यों ने दिवंगत आत्माओं की शांति एवं शोक संतप्त परिवारों को संबल प्रदान करने की प्रार्थना की।

बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रकाश बेस, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष नागेंद्र शुक्ला, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष हृदय साहू, ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि दुबे, सचिव भरत निर्मलकर, सह सचिव रामभरोसा साहू, मोहन पुजारी, योगेश साहू, छबि ठाकुर, रवि भट्ट, हनी कश्यप, अनिरुद्ध साहू, दुर्गेश साहू, पेमन स्वर्णबेर, महेंद्र कौशल, मिलेश साहू, ईश्वर जांगड़े, डोमार मिश्रा, नंद यादव, बंटी जैन, राकेश चौबे, अश्वनी निषाद, परमेश निषाद, गोलू सार्वा, अंश गौतम, विनोद पुरी गोस्वामी, संतु साहू सहित ट्रस्ट के अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !