घर में घुसा तेंदुआ, युवक पर किया जानलेवा हमला; दहशत में पूरा गांव

0

 

🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | नगरी 🚨

घर में घुसा तेंदुआ, युवक पर किया जानलेवा हमला; दहशत में पूरा गांव



उत्तम साहू,नगरी। धमतरी जिले के नगरी विकासखंड से लगे ग्राम कर्राघाटी में शनिवार तड़के करीब 2 बजे एक तेंदुआ घर में घुस गया और सो रहे युवक पर हमला कर दिया। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, धरम नेताम (33 वर्ष), पिता बहादुर नेताम पर तेंदुए ने घर के भीतर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से घायल को तत्काल सिविल अस्पताल नगरी पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार जारी है।

ग्रामीणों ने बताया कि इससे पहले भी तेंदुए ने गांव के ही गांधी नेताम पर हमला किया था। लगातार हो रहे हमलों से ग्रामीण भयभीत हैं।

घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। खबर लिखे जाने तक तेंदुआ घर में ही मौजूद बताया जा रहा है, जिससे पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल है। वन विभाग की टीम तेंदुए को सुरक्षित रेस्क्यू करने और ग्रामीणों की सुरक्षा सुनिश्चित करने में जुटी हुई है।

ग्रामीणों से अपील की गई है कि वे घरों से बाहर न निकलें, बच्चों को अकेले न भेजें तथा वन विभाग के निर्देशों का पालन करें।

(यह एक ब्रेकिंग न्यूज़ है। वन विभाग और प्रशासन से जैसे-जैसी आधिकारिक जानकारी मिलेगी, समाचार को अपडेट किया जाएगा।)

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !