तहसील साहू संघ मगरलोड का वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को, 1000 पौधों का होगा वितरण

0

 

तहसील साहू संघ मगरलोड का वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को, 1000 पौधों का होगा वितरण



उत्तम साहू 

मगरलोड। तहसील साहू संघ मगरलोड का वार्षिक अधिवेशन आगामी 6 सितंबर, रविवार को समाज के प्रमुख धार्मिक एवं सांस्कृतिक केंद्र मधुबन धाम के प्रवचन हॉल में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 10 बजे भक्त माता कर्मा की आरती एवं पूजा-अर्चना के साथ होगा।

वार्षिक अधिवेशन के माध्यम से समाज की एकजुटता को मजबूत करने, समाज के उत्थान एवं विकास से जुड़े विषयों पर चर्चा करने तथा विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली प्रतिभाओं को सम्मानित करने का उद्देश्य रखा गया है। अधिवेशन में सामाजिक कुरीतियों को दूर करने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के उज्ज्वल भविष्य के लिए सामूहिक संकल्प लिया जाएगा।

कार्यक्रम की एक विशेष पहल के रूप में साहू समाज द्वारा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए 1000 पौधों का वितरण किया जाएगा।

अधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में धमतरी जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा शामिल होंगे। वहीं जिला साहू संघ के पदाधिकारी, समाज के वरिष्ठजन एवं जनप्रतिनिधि मुख्य एवं विशेष अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे।

तहसील साहू संघ मगरलोड के सचिव छबि साहू एवं मीडिया प्रभारी राजेंद्र साहू ने समाज के सभी लोगों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !