रुद्री रोड के लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश

0

 

रुद्री रोड के लॉज में युवती की संदिग्ध मौत, फांसी के फंदे पर मिली लाश..जांच में जुटी पुलिस

CG-05 लॉज के कमरे में 22 वर्षीय पिंकी मानिकपुरी का शव मिलने से मचा हड़कंप, आत्महत्या या किसी और वजह से मौत? 


उत्तम साहू 

धमतरी। शहर के रुद्री रोड स्थित एक लॉज में 22 वर्षीय युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आने से इलाके में हड़कंप मच गया। CG-05 नामक लॉज के एक कमरे में युवती का शव फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।

मृतिका की पहचान पिंकी मानिकपुरी (22 वर्ष), निवासी कवर्धा के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार, प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत की वास्तविक वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

लॉज के कमरे में युवती का शव मिलने की सूचना के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया। घटना से जुड़े तथ्यों और परिस्थितियों की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि युवती लॉज में कब पहुंची थी और घटना से पहले उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का स्पष्ट खुलासा हो सकेगा। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच की जा रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !