पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा दी गई पद्दोन्नती में जिला धमतरी के एक सउनि.को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति

0



पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज द्वारा दी गई पद्दोन्नती में जिला धमतरी के एक सउनि.को स्टार लगाकर उप निरीक्षक के पद पर पदोन्नति 

पुलिस अधीक्षक ने स्टार लगाकर सहायक उप निरीक्षक को उप निरीक्षक के पद पर दी गई पद्दोन्नति

*पुलिस अधीक्षक महोदय ने पदोन्नत हुए अधिकारी को दिये बधाई एवं शुभकामनाएं*

उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर श्री आरिफ एच.हुसैन (भा.पु.से.)द्वारा आदेशानुसार पदोन्नति हेतु जारी योग्यता सूची वर्ष 2023 के अनुसार आज दिनांक-04/09/2023 को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पुलिस अधीक्षक धमतरी श्री प्रशांत ठाकुर ने पद्दोन्नत हुए सहा उप निरीक्षक प्रेम प्रसाद उपाध्याय को स्टार लगा कर उप निरीक्षक पद पर पदोन्नति प्रदान की गई है जिसमें सहायक उप निरीक्षक से उप निरीक्षक बनाए गए 

 पदोन्नत अधिकारी को पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत ठाकुर ने इस अवसर पर पदोन्नत अधिकारी को संबोधित करते हुए कहा कि पदोन्नति निम्न पद से बेहतर कार्य करने के पश्चात उच्च पद की ओर बढ़ने वाली प्रगति है।जिसमें कर्तव्यों में भी परिवर्तन आ जाता है, जिम्मेदारी एवं कार्यो में भी वृद्धि होती है।जिसे बखूबी से निभाने के निर्देश दिये गये तथा पदोन्नत अधिकारी को पदोन्नति की शुभकामनाएं देते हुए मिष्ठान खिलाकर मुंह मीठा कराया गया।

इस अवसर पर उप पुलिस अधीक्षक भावेश साव,मुख्य लिपिक श्री सनत वर्मा, स्टेनो श्री अखिलेश शुक्ला, स्थापना प्रभारी श्रीमती लक्ष्मी ध्रुव, सउनि.राकेश मिश्रा एवं पुलिस कार्यालय से अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे जिन्होंने पद्दोन्नत हुए प्रेम प्रसाद उपाध्याय को बधाई एवं शुभकामनाएं दिये।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !