धमतरी

grid1/धमतरी

छत्तीसगढ़

block1/छत्तीसगढ़

Read more

Show more

शिक्षा में एआई से स्वास्थ्य सुविधाओं तक सुधार पर जोरसीईओ जयंत नाहटा ने नगरी के सलोनी और पथर्रीडीह में आश्रम, उपस्वास्थ्य केंद्र व एकलव्य विद्यालय का किया निरीक्षणधमतरी, 10 सितंबर 2026। शिक्षा, स्वास्थ्य और आवासीय विद्यालयों की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के उद्देश्य से जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी जयंत नाहटा ने नगरी विकासखंड के ग्राम सलोनी और पथर्रीडीह स्थित विभिन्न संस्थाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने शैक्षणिक गतिविधियों, अधोसंरचना, आवासीय व्यवस्था और विद्यार्थियों की जरूरतों की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सलोनी स्थित आदिवासी कन्या आश्रम में सीईओ ने पढ़ाई, भोजन, आवास, स्वच्छता सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने शिक्षकों को आधुनिक तकनीक को शिक्षण प्रक्रिया से जोड़ने तथा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के माध्यम से कठिन विषयों को सरल और रोचक तरीके से समझाने पर जोर दिया। विद्यार्थियों की जिज्ञासा, रचनात्मकता और सीखने की क्षमता बढ़ाने वाली गतिविधियां संचालित करने के निर्देश भी दिए। शिक्षक-पालक बैठक व सामुदायिक गतिविधियों के लिए शेड की मांग पर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।उपस्वास्थ्य केंद्र सलोनी में उन्होंने दवाइयों, प्रसव सेवाओं, साफ-सफाई और अन्य स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। प्रसव कक्ष और शौचालय में मरम्मत की आवश्यकता सामने आने पर तकनीकी परीक्षण कर आवश्यक मरम्मत कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए।इसके बाद एकलव्य आवासीय विद्यालय पथर्रीडीह में शैक्षणिक गतिविधियों, छात्रावास, खेल सुविधाओं और उपलब्ध संसाधनों का निरीक्षण किया। विद्यालय प्रबंधन ने ओपन जिम, 15 से 20 कंप्यूटर तथा तीरंदाजी के प्रशिक्षित कोच की आवश्यकता बताई। सीईओ ने विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए खेल, व्यायाम और तकनीकी शिक्षा को भी प्राथमिकता देने की बात कही। उन्होंने ओपन जिम, आवश्यकतानुसार कंप्यूटर उपलब्ध कराने की संभावनाओं का परीक्षण तथा तीरंदाजी कोच की व्यवस्था के निर्देश दिए।सीईओ ने अधिकारियों से कहा कि संस्थाओं से प्राप्त मांगों का प्राथमिकता के आधार पर परीक्षण कर समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाए। साथ ही उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग करते हुए विद्यार्थियों और ग्रामीण नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण सुविधाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाए।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !