छिपली में साइटिका से परेशान महिला ने लगाई फांसी, क्षेत्र में शोक उत्तम साहू नगरी। थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में एक 34 वर्षीय महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतका राखी साहू (पति – उमेश साहू) लंबे समय से साइटिका बीमारी से पीड़ित थी और इसी कारण मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।
बताया जा रहा है कि राखी अपने पति के साथ ग्राम छिपली में किराए के मकान में रहती थी। उसके पति उमेश साहू जेसीबी चालक हैं। दंपति मूलतः मगरलोड विकासखंड के ग्राम सौंगा के निवासी बताए गए हैं।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया गया। मामले की जांच जारी है। घटना के बाद से गांव में शोक का माहौल है।
