अवैध शराब बेचने वाले आरोपी पर..सिहावा पुलिस की कार्यवाही

0

 


अवैध शराब बेचने वाले आरोपी पर..सिहावा पुलिस की कार्यवाही

आरोपी के पास से 33 पौवा देशी प्लेन शराब कीमती 2640/-रूपये किया गया जप्त


उत्तम साहू 

धमतरी / पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा अवैध शराब, जुआ सट्टा,अवैध कारोबारियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही करने के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में एसडीओपी.नगरी मंयक रणसिंह के नेतृत्व में सिहावा पुलिस द्वारा जिले में अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना सिहावा पुलिस द्वारा ग्राम सांकरा होटल के सामने बृजकिशोर ध्रुव पिता स्व.लक्ष्मण सिंह ध्रुव उम्र 52 वर्ष साकिन कोड़मूड़ सांकरा द्वारा अपने पास रखकर बिकी करते रंगे हाथ पकड़ा गया। 

जिसके पास से 33 पौवा देशी प्लेन शराब किमती 2640/- रूपये मिलने पर उक्त शराब रखने व बेचने के संबंध में कोई वैध दस्तावेज पेश नही करने पर मौके पर आरोपी के कब्जे से बिक्री करने रखें 33 पौवा अवैध देशी प्लेन शराब को जप्त कर अपराध धारा 34 (2) आबकारी एक्ट का घटित करना पाये जाने से आरोपी बृजकिशोर ध्रुव को विधिवत गिरफ्तार कर थाना सिहावा अपराध क्रमांक 137/23 धारा 34 (2) आबकारी एक्ट कायम कर विवेचना में लिया जाकर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा जा रहा हैं ।

उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिहावा निरी.लेख राम ठाकुर,सउनि०पुष्पानंद ध्रुव,आर०हरिशंकर सिन्हा, अनुराग पांडेय का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !