गुरु पूर्णिमा पर साध्वी प्रज्ञा भारती का कर्णेश्वर धाम आगमन.. महानदी की आरती में हुई शामिल
गुरु ज्ञान ही नही चरित्र भी गढ़ते है,,प्रज्ञा भारती
उत्तम साहू
नगरी/ गुरु पूर्णिमा पर कर्णेश्वर धाम में साध्वी प्रज्ञा भारती का आगमन हुआ। कर्णेश्वर महादेव मंदिर ट्रस्ट के द्वारा उनका स्वागत अभिनन्दन किया गया। साध्वी प्रज्ञा ने कर्णेश्वर महादेव की पूजा अर्चना उपरांत गुरु और शिष्य परम्परा के पावन पर्व गुरू पूर्णिमा का महत्व समझाते हुए दीदी जी ने कहा कि गुरु ही अज्ञान के अंधरे से ज्ञान प्रकाश की ओर ले जाते है।
मां महानदी की भव्य आरती में भाग लेने आई साध्वी ने कहा कि महानदी उदगम स्थल से उनका भावनात्मक जुड़ाव है वे चाहती है पूरे छत्तीसगढ़ की जीवनदायिनी महानदी के उदगम स्थल का विकास निरन्तरता के साथ हो। इस दौरान वरिष्ठ ट्रस्टी प्रकाश बैस ने कर्णेश्वर धाम में सावन महोत्सव सहित विभिन्न धार्मिक आयोजनों की जानकारी दी। ट्रस्ट उपाध्यक्ष रवि शंकर दुबे ने साध्वी प्रज्ञा दीदी का शाल श्री फल भेट कर सम्मान किया।
इस अवसर पर ट्रस्ट के सचिव भरत निर्मलकर सह सचिव दय राम भरोसा साहू,मोहन पुजारी, रवि भट्ट,हनी कश्यप,राम लाल श्रीमाली, अनिरुद्ध साहू,बलराम साहू,महेंद्र कौशल, उत्तम साहू, योगेश साहू,प्रेमलता नागवंशी, डोमार मिश्रा, विनोद पूरी गोस्वामी आदि की उपस्थिति रही