भाजपा की वृहद कार्यसमिति बैठक हरदिहा साहू समाज भवन में संपन्न

0

 भाजपा की वृहद कार्यसमिति बैठक हरदिहा साहू समाज भवन में संपन्न


भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं है, निरंतर ही जनसेवा में लगा रहता है - शिवरतन शर्मा


सरकार चलाने की जिम्मेदारी केवल विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं बल्कि भाजपा के प्रत्येक कार्यकर्ताओं की है - टंकराम वर्मा



उत्तम साहू 

धमतरी/ भाजपा प्रदेश संगठन के निर्देशानुसार जिला कार्यसमिति की बैठक का आयोजन विशेष तौर पर जिला के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा, भाजपा जिला उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा, प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा, जिला संगठन प्रभारी नीलू शर्मा, हलधर साहू, प्रकाश बैस, श्रीमती पिंकी शिवराज शाह, रंजना साहू, श्रवण मरकाम, इंदर चोपड़ा, महेंद्र पंडित, नेहरू निषाद के आतिथ्य में संपन्न हुआ | 

कार्यक्रम की शुरुवात मां भारती, पंडित दीनदयाल उपाध्याय एवं श्यामा प्रसाद मुख़र्जी के छायाचित्र पर पुष्पांजलि एवं द्वीप प्रज्वलन के साथ किया गया,भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन शर्मा ने कहा की विधानसभा फिर लोकसभा चुनाव में भाजपा के कार्यकर्ताओ के अथक परिश्रम का परिणाम आज सामने है प्रदेश और केंद्र में भाजपा की सरकार है,मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बने । आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक दल है क्योकि भाजपा का कार्यकर्ता कभी थकता और रुकता नहीं है हम एक चुनाव के ख़त्म होते ही समीक्षा कर दुसरे चुनाव के तैयारी में जुट जाते है बाकि राजनीतिक दलों की तरह सिर्फ चुनाव के दौरान ही नहीं दीखते,आगामी चुनाव नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव कार्यकर्ताओ का चुनाव है जिसमें भाजपा का कार्यकर्ता नगरीय निकाय और ग्राम पंचायतों में विजयी होकर प्रतिनिधित्व करे यह सुनिश्चित करना है |

श्री शर्मा ने कहा 6 माह में भाजपा ने विधानसभा और लोकसभा में शानदार जीत हासिल की। विधानसभा में हमने चौथी बार सरकार बनाई है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा ने हर बार बेहतर प्रदर्शन किया है। भाजपा ने 51% मत का लक्ष्य रखा। इस बीच थर्ड फ्रंट की राजनीतिक भूमिका नगण्य हो गई। 2023 का विधानसभा चुनाव हमने 46.27 प्रतिशत मत हासिल किया। जबकि 2024 के लोकसभा चुनाव में हमने 52.6% मत प्राप्त हुए। 1980 से लगातार भाजपा की सीटों और मत प्रतिशत में वृद्धि हुई। श्री शर्मा ने कहा गठबंधन-राजनीति के कार्यकाल की चर्चा करते हुए साफ किया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए ने चुनाव पूर्व गठबंधन के तौर पर 293 सीट हासिल कर पूर्ण बहुमत की सरकार बनाई। भाजपा ने धारा 370 और 35 ए अनुच्छेद खत्म करके डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि दी। राम मंदिर का निर्माण हुआ। कांग्रेस के राम मंदिर आंदोलन को हराने के कथन पर कटाक्ष कर कहा कि राम मंदिर निर्माण को लेकर भाजपा कार्यकर्ता गौरांवित है। श्री शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी रेखा से बाहर निकाला प्रधानमंत्री आवास, शौचालय, उज्जवला गैस कनेक्शन, जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत अभियान, मुफ्त राशन की चर्चा करते हुए भी श्री शर्मा ने 6 माह की छत्तीसगढ़ की भाजपा सरकार के कार्यों का भी उल्लेख किया और कहा कि धान खरीदी, बोनस भुगतान, महतारी वंदन योजना, तेंदूपत्ता की खरीदी का मूल्य बढ़ाने का काम बीजेपी सरकार ने किया। नक्सलवाद समाप्ति के कगार पर है 140 इनामी नक्सलियों को मार कर प्रदेश सरकार ने संदेश दे दिया कि या तो नक्सली आत्म समर्पण करें या फिर मौत उनकी नियति है मोदी की गारंटी पुरी करके सुशासन स्थापित किया है। कांग्रेस शासन काल के अन्याय, अत्याचार, भ्रष्टाचार की चर्चा करते हुए श्री शर्मा ने कहा कि आज भी कांग्रेस प्रलाप कर रही है और हिंदुओं को हिंसक बता रही है। अल्पसंख्यकों को सम्मान पूर्वक जीने का अधिकार और अवसर भारत में मिला यह हिंदुओं की उदारता का प्रमाण है। कांग्रेस की विपक्ष की भूमिका देश और प्रदेश में नकारात्मक है।

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचाया है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री वर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हम बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

श्री वर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है। मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन सरकार चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ विधायक, मंत्री, सांसदों की नहीं है हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा की राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन

प्रदेश महामंत्री रामू रोहरा ने कार्यसमिति बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए राष्ट्रपति के अभिभाषण का वाचन किया उन्होंने बताया कि 2024 के लोकसभा चुनाव में 64 करोड़ से अधिक मतदाताओं ने भाग लिया जिसमें महिला मतदाताओं की संख्या भारी रही कश्मीर की घाटी में रिकॉर्ड तोड़ मतदान भाजपा के शासनकाल में हुआ है । 

उन्होंने कहा कि भारत मात्र 10 वर्षों में 11वे स्थान से उठकर के विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गया है 2021 से 2024 तक कोविड-19 महामारी और वैश्विक संघर्षों का सामना करने के बावजूद भारत ने 8% की औसत वार्षिक दर से विकास किया है , आईटी परिवर्तन स्वास्थ्य सेवा सेमीकंडक्टर सौर ऊर्जा इलेक्ट्रिक वाहन इलेक्ट्रॉनिक सामान ग्रीन हाइड्रोजन और बैटरी से उभरते क्षेत्रों में भी भारत ने रोजगार व रोजगार के अवसर पैदा किए हैं । 

रामू रोहरा ने कहा कि पीएम किसान सम्मन निधि योजना के अंतर्गत 3 लाख करोड़ से अधिक किसानों को 20000 करोड़ की राशि हस्तांतरित की गई है भारत सरकार भारतीय शेरों को प्रदूषण मुक्त और स्वच्छ और आधुनिक सिद्धांत से सुसज्जित बनाने के लिए प्रतिबद्ध होकर के कार्य इन 10 वर्षों में किया है एयरलाइन मार्गो में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है मेट्रो रेल प्रणाली 21 शहरों तक भारत सरकार ने पहुंचाया है । सार्वजनिक परिवहन प्रणाली को अत्यधिक मजबूत बनाते हुए वंदे भारत जैसी रेल का परिचालनइस सरकार ने किया है पीएम ग्राम सड़क योजना के अंतर्गत तीन लाख 80 हजार किलोमीटर से अधिक ग्रामीण सड़क सदके सरकार ने 10 वर्षों में बनाई है 4 करोड़ प्रधानमंत्री आवास महिला लाभार्थियों को आवंटित किया है 10 करोड़ महिलाओं को स्वयं सहायता समूह से संगठित किया गया है इस प्रकार इस 10 वर्षों में माननीय मोदी जी के नेतृत्व में इस सरकार ने भारत के समस्त क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है ।

इंदर चोपड़ा के रखा राजनीतिक प्रस्ताव, कहा चुनावों में भाजपा के कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस के दिग्गज नेताओं को धूल चटाई

राजनीतिक प्रस्ताव रखते हुए जिले के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक इंदर चोपड़ा ने कहा कि 2023 के विधानसभा चुनाव ने देश को भाजपा और उसके कार्यकर्ताओं की सामर्थ्य का परिचय कराया है। कमर कसकर मैदान में कार्यकर्ता उतार जाए तो कोई ताकत भाजपा को नहीं हरा सकती। छत्तीसगढ़ वासियो की ताकत प्रदेश को अव्वल बनाएगी। कांग्रेस शासन काल में छत्तीसगढ़ की दुर्दशा और अराजकता की चर्चा करते हुए श्री चोपड़ा ने कहा कि छत्तीसगढ़ का मान सम्मान और गौरव भाजपा के हाथों में सुरक्षित है। प्रधानमंत्री श्री मोदी के शासनकाल में देश की दिशा और दशा बदल गई। विकसित भारत और विकसित छत्तीसगढ़ का विजन लेकर प्रदेश की भाजपा सरकार सुशासन स्थापित कर रही है। डबल इंजन की सरकार बनाने के साथ के बाद अब निकाय और पंचायत चुनाव में भाजपा को जिताकर कर चार इंजन वाली सरकार बनानी है।श्री चोपड़ा ने आगे कहा कि मोदीजी की गारंटी पर ही भाजपा विधानसभा चुनाव में भी मैदान में थी। इसके अलावा कांग्रेस की वादाखिलाफ़ी, उसकी विफलता तथा उसके घोटालों के मुद्दे भी चुनाव में थे। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उन मुद्दों को जनता तक ले जाने में जी तोड़ मेंहनत की, और परिश्रम की पराकाष्ठा का परिणाम समाने आया जब भाजपा को ऐतिहासिक जनादेश मिला।

लोकतंत्र में सबसे बड़ी बात जनता का विश्वास ही होता है। इस कार्यसमिति को यह संतोष है कि आज प्रदेश की भाजपा सरकार ने लगभग सात माह में अनेक मोदी गारंटी को पूरा कर प्रदेश में विश्वास का वातावरण कायम किया है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास, राज्य के किसानों को 02 साल का बकाया धान बोनस का 13 लाख किसानों के बैंक खातों में 3716 करोड़ रुपये का भुगतान, 3100 रुपए प्रति क्विंटल के भाव से और 21 क्विंटल प्रति एकड़ के मान से धान की खरीदी कर समर्थन मूल्य के 32 हजार करोड़ रुपए की राशि का भुगतान तत्काल किसानों को किया गया। इसके अलावा अंतर की राशि 13 हजार 320 करोड़ रुपए भी अंतरित कर राज्य में 145 लाख मीटरिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई। इसी तरह एक और गारंटी को पूरा करते हुए राज्य में महतारी वंदन योजना के तहत 70 लाख महिलाओं को 1 हजार रुपये प्रति महीने देना, इसका लाभ मिल रहा है। तेंदूपत्ता संग्रहण दर 4000 रुपए प्रति मानक बोरा से बढ़ाकर 5 हजार 500 रुपए प्रति मानक बोरा करने समेत बड़ी-बड़ी घोषणाएं रिकार्ड समय में पूरी की गई है, इसके लिए प्रदेश की यह कार्यसमिति भाजपा की विष्णुदेव साय जी की सरकार का अभिनंदन करती है।

इंदर चोपड़ा ने कहा कि एक तरफ जहां भाजपा विश्वास और विकास के एक नए युग में भारतीय लोकतंत्र को ले जा रही है, वहीं कांग्रेस लगातार अपनी हरकतों से देश और लोकतंत्र को कलंकित कर रही है। कांग्रेस नेता और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने संसद में हिन्दुओं को हिंसक कह कर देश और सनातन समाज का अपमान किया है, इसी तरह उन्होंने श्रीराम मंदिर आंदोलन के के बारे में भी अनर्गल बयानबाजी कर हिन्दू भावना को आहत किया है। यह विस्तारित कार्यसमिति राहुल गांधी के इस बयान की निंदा करती है कि हिन्दू हिंसक होते हैं। हजारों वर्षों से शांति और अहिंसा के लिए विख्यात हिन्दू समाज को इस तरह अपमानित करने की जितनी निंदा की जाय, वह कम है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में भी लगातार झूठों का महाजाल फैलाया था- संविधान पर झूठ। आरक्षण ख़त्म कर देने का झूठ। चावल बंद कर देने का झूठ। महतारी वंदन योजना समाप्त कर देने का झूठ। यह तक झूठ कि मोदीजी जीतेंगे तो आगे से चुनाव नहीं होंगे, यह झूठ। इन तमाम झूठों का पर्दाफाश कर भाजपा ने सतत जनता का विश्वास हासिल किया है। हाल के दोनों चुनावों में मिली सफलता से उत्साहित यह कार्यसमिति भाजपा कार्यकर्ताओं का आह्वान करती है कि आगामी निकाय और पंचायत चुनाव में भी जनता के बीच जा कर पार्टी की रीति-नीति, मोदीजी की गारंटी और अपनी सरकारों की उपलब्धियों को लेकर निकाय और पंचायत चुनाव में भी पार्टी कि जीत सुनिश्चित करने में अपनी प्रभावी भूमिका निभाएं।

जब तक पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक हमारी सरकार न बने हमारा सफर अधूरा है: नीलू शर्मा

कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए जिले के संगठन प्रभारी नीलू शर्मा ने कहा कि प्रदेश कार्य समिति में हुई चर्चा और तय कार्य योजना को लेकर जन-जनतक जाना है। कांग्रेस शासन काल में भाजपा के आंदोलनों में जनता के मुद्दों को लेकर कार्यकर्ताओं के परिश्रम ने भाजपा को सत्ता तक पहुंचा है। कांग्रेस के खिलाफ हुए चरणबद्ध आंदोलन में कार्यकर्ताओं की सहभागिता ने भाजपा को जीत दिलाई है। लेकिन यह जीत अभी आधा सफर है। हम सरकार सिर्फ सत्ता हासिल करने के लिए ही नहीं बनाते। अभी और आगे जाना है पंचायत से लेकर पार्लियामेंट तक जब तक भाजपा का झंडा नहीं फहराएगा हमारा सफर अधूरा है। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस के वोट बैंक को पूरी तरह घटाकर हमें बीजेपी को मजबूत बनाएंगे इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में जीतने के लिए एकजुट होना है।

 नीलू शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में देश मजबूती से खड़ा है। इसलिए विश्व श्री मोदी जी की बात सुनता है। इसलिए हमें निकाय और पंचायत चुनाव में एकजुटता दिखानी है। पार्टी का प्रत्याशी चाहे कोई भी हो, चुनाव में भाजपा को जीताना है।जिला संगठन प्रभारी ने कहा कि आज हम सत्ता में हैं लेकिन हम सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी के हित का चिंतन करना होगा। सरकार के कार्यों व योजनाओं को लेकर जन-जन तक जाना है। प्रदेश और केंद्रीय नेतृत्व के मार्गदर्शन में हमें समन्वय कायम करके समयबध्द तरीके से लक्ष्य को हासिल करना होगा।बैठक में सर्वप्रथम जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस ने जिले की वर्तमान वृत्त रखा साथ ही लोकसभा चुनाव में जिले के तीनों विधानसभा में ऐतिहासिक जीत के लिए समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई दिया । धमतरी की पूर्व विधायक रंजना साहू ने मोदी जी के तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर कार्यसमिति में बधाई संदेश का वाचन किया। बैठक का संचालन जिला महामंत्री अविनाश दुबे एवं आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर ने किया ।

उक्त बैठक में प्रमुख रूप से कमलेश ठोकने , प्रीतेश गांधी , ठाकुर शशि पवार , पिंकी शिवराज शाह ,हेमलता शर्मा ,बसीर अहमद,खुबलाल ध्रुव,रेशमा शेख,विजय मोटवानी,निखिल साहू,नरसिंह मरकाम,सत्यप्रकाश सिन्हा,नूतन घृतलहरे,कीर्तन मीनपाल,आकाश पांडे,सरिता यादव,अर्चना चौबे,चेलेश्वरी साहू,नंदनी सिन्हा,कविता यादव,कल्पना रणसिंह,सुमिता पंजवानी,भारती खंडेलवाल,भानु चंद्राकार,शत्रुघ्न साहू,शिवनारायण छटा,हसरत अली, इकबाल खोकर,झागेश्वर ध्रुव,हीरामन ध्रुव,अजय ध्रुव,ईश्वरी नेताम,कालीदास सिन्हा,रघुनंदन साहू,भीखम सेन,रोहित यादव,प्रकाश बैस,नरेश सिन्हा,गौकरण साहू,अरविंदर मुंडी,रविकांत चंद्राकार,ज्योति चंद्राकार, श्यामा साहू,कविंद्र जैन,अविनाश दुबे,चेतन हिंदुजा,देवकी राते,प्रेमलता नागवंशी,बिथिका बिस्वास,राजेंद्र गोलछा, रामस्वरूप साहू,त्रिलोकचंद जैन,राजेश गोलेछा,विनोद पांडेय, अभिषेक शर्मा,विनय जैन,पवन गजपाल,अनिता सोनकर,अंजू माधन,नम्रता पवार,नील पटेल,आशीष ठाकुर,हेमराज सोनी,शरद चौबे, अवनेंद्र साहू,राजीव सिन्हा,किरण साहू,पूर्णिमा बांपेला, ऋषभ देवांगन,अनिता यादव,प्रीति कुंभकर,ज्योति साहू,देवनारायण सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !