धमतरी के सभी गुंडे व निगरानी बदमाशों को थाने में पुलिस ने कराई परेड, दी गई शांति पूर्ण तरीके से रहने की चेतावनी,एवं दो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

0

 


धमतरी के सभी गुंडे व निगरानी बदमाशों को थाने में पुलिस ने कराई परेड, दी गई शांति पूर्ण तरीके से रहने की चेतावनी,एवं दो के विरुद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

एसपी के निर्देश पर थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के उपर लगातार धमतरी पुलिस द्वारा रखी जायेगी नजर, गुंडे बदमाशों एवं चाकू बाजी करने वालों कि अब खैर नहीं*


उत्तम साहू 

धमतरी/ पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश पर डीएसपी. सुश्री नेहा पवार एवं थाना प्रभारी सिटी कोतवाली, पुलिस टीम, क्यूआरटी टीम द्वारा कोतवाली थाना क्षेत्र के निगरानी बदमाश, गुण्डा बदमाश,माफी बदमाशों एवं पूर्व अपराधी को थानें में बुलाकर चर्चा कर शांति पूर्ण समाज मे रहने के लिए कड़ी चेतावनी दी गई है।

धमतरी पुलिस द्वारा उन्हें यह भी आश्वस्त किया गया कि वे समाज में रहकर अच्छा कार्य करें,यदि उनका आचरण लगातार अच्छा रहा तो उन्हें माफी में लाया जा सकता है।थाना क्षेत्रों में अशांति फैलाने वाले बदमाशों के उपर लगातार धमतरी पुलिस द्वारा नजर रखी जायेगी,गुंडे बदमाशों एवं चाकू बाजी करने वालों कि अब खैर नहीं।

साथ ही थाना क्षेत्र में शांति भंग करने वाले 

01 बिट्टू राजपूत पिता सातम सिंह राजपूत उम्र 30 वर्ष निवासी विंध्यवासिनी वार्ड धमतरी

02 -सूरज उर्फ सूरजभान निषाद पिता नंदू राम निषाद उम्र 51 वर्ष निवासी दानीटोला वार्ड धमतरी के विरुद्घ प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजी जा रही है।

धमतरी पुलिस द्वारा निगरानी गुंडा बदमाशों से चर्चा कर अच्छा कार्य कर समाज में रहने के लिए चेतावनी दिये।भविष्य में भी अपनी आदतों मेन.सुधार नही किये जाने पर इनके विरुद्ध कड़ी कार्यवाही किये जायेंगे।साथ ही सभी थाना प्रभारियों को थाना क्षेत्रों के बदमाशों तथा अड्डेबाजी करने वाले लोगों के विरुद्घ सघन कार्यवाही करने के लिए भी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये हैं। थाना क्षेत्रों के संवेदनशील क्षेत्रों तथा व्यस्तम क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग किए जाने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए गए।

 ऐसे संवेदनशील स्थानों को चिन्हांकित कर पेट्रोलिंग के साथ साथ ही थाना क्षेत्र के बदमाशों अड्डे बाजों तथा लड़ाई झगड़ा करने वालों अवैध गतिविधियों में लिप्त रहने वालों के विरुद्घ लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।धमतरी पुलिस द्वारा लगातार सभी थाना क्षेत्रों में बदमाशों तथा चाकू बाजी करने वाले आरोपियों के विरुद्ध सघन चेकिंग अभियान चलाया जायेगा। 

उपरोक्त कार्यवाही में उप पुलिस अधीक्षक सुश्री नेहा पवार,थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक राजेश मरई,प्रआर.दीपक साहू,सौरभ पटेल,दिनेश तुरकाने,आर.कुलदीप सिंह,साजिद अली,सुरेंद्र डडसेना, मुकेश सिंन्हा,डायमंड यादव,चंदर सिंह जमदार,ईश टंडन,अंकुश नंदा,क्यू.आर.टी. से आर.जगदीश धुव,कौशल नेताम, रियाजुद्दीन,जितेंद्र नेताम,विकेश हिरवानीम आर.सुलोचना,खुशबू नाग,राम कुमारी साहू,निशा ध्रुव,कुंज मंडावी का विशेष योगदान रहा।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !