नगरी ब्रेकिंग: बलात्कार के आरोपी युवक गिरफ्तार, पुलिस ने की त्वरित कार्रवाई
उत्तम साहू
नगरी। क्षेत्र में एक गंभीर अपराध के मामले में नगरी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बलात्कार के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान पूनम प्रजापति के रूप में हुई है, जो मूलतः ग्राम घठुला का निवासी है और वर्तमान में बिरगुडी में रह रहा था।
पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एक महिला द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू की गई। प्रारंभिक जांच में आरोपों की पुष्टि होने पर नगरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ बलात्कार से संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। वहीं, आगे की कानूनी प्रक्रिया के तहत आरोपी को अदालत में पेश करने की तैयारी की जा रही है।
इस कार्रवाई को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए निष्पक्ष जांच सुनिश्चित की जा रही है और पीड़िता को हर संभव न्याय दिलाने का प्रयास किया जाएगा।

