🟥 छिपली हत्या कांड का खुलासा.. मामूली विवाद ने ली जान, पुलिस की तत्परता से आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार

0

 🟥 छिपली हत्या कांड का खुलासा.. मामूली विवाद ने ली जान, पुलिस की तत्परता से आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार


उत्तम साहू 

 नगरी/धमतरी, 02 नवंबर 2025 नगरी थाना क्षेत्र के ग्राम छिपली में रविवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब मामूली विवाद के दौरान एक युवक ने दूसरे युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही नगरी पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को कुछ ही घंटों में गिरफ्तार कर लिया।

🔹 घटना का संक्षिप्त विवरण

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतक सुयश उर्फ सन्नी लहरे (उम्र 33 वर्ष, पिता स्व. प्रभुलाल लहरे, निवासी ग्राम छिपली) अपने परिचित कुलेश्वर विश्वकर्मा (उम्र 25 वर्ष, पिता महेंद्र विश्वकर्मा, निवासी छिपली) के साथ बैठा था। इसी दौरान शराब के नशे में दोनों के बीच मामूली अश्लील गाली-गलौज को लेकर विवाद हो गया।


गुस्से में आकर आरोपी कुलेश्वर ने पास में रखे धारदार कटर (बिजली वायर काटने वाला औजार) से सुयश के सीने और गले के बाएं हिस्से पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। घटना शहीद चौक दादू अंडा ठेला के पास स्थित बरामदे में घटित हुई।

गंभीर रूप से घायल सुयश को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, किंतु उपचार के दौरान उसकी मृत्यु हो गई।

🔹 नगरी पुलिस की त्वरित कार्रवाई 

घटना की सूचना मृतक के परिजन खिलेंद्रकांत लहरे ने थाना नगरी में दी। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी नगरी के नेतृत्व में पुलिस दल मौके पर पहुंचा, घटनास्थल का निरीक्षण किया और मामले की जांच शुरू की।

हत्या के बाद आरोपी कुलेश्वर घटना स्थल से भागकर छिपने की कोशिश कर रहा था, किंतु थाना नगरी और थाना सिहावा की संयुक्त टीम ने तीव्र घेराबंदी करते हुए कुछ ही घंटों में आरोपी को पकड़ लिया।

🔹 कानूनी कार्रवाई

पुलिस ने आरोपी कुलेश्वर विश्वकर्मा, उम्र 25 वर्ष के खिलाफ धारा 103(1) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया है। आरोपी से घटना में प्रयुक्त हथियार (कटर) भी बरामद कर लिया गया है। आगे की वैधानिक कार्यवाही जारी है।

🟩 नगरी पुलिस की सतर्कता और तत्परता

धमतरी जिले की पुलिस द्वारा दिखाई गई तत्परता ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि अपराधियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। नगरी और सिहावा पुलिस की त्वरित कार्रवाई की ग्रामीणों ने सराहना की है।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !