मंत्री केदार कश्यप की मां का निधन

0

 


       मंत्री केदार कश्यप की मां का निधन




रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप की मां मनकी देवी का निधन हो गया। वे पिछले कई दिनों से गंभीर रूप से बीमार थीं और अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था। उपचार के दौरान उनकी हालत में सुधार नहीं हो सका और अंततः उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। अनेक जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों ने मंत्री कश्यप एवं उनके परिवार के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की है।

मनकी देवी का अंतिम संस्कार उनके पैतृक गांव ग्राम फरसागुड़ा, बस्तर में किया जाएगा। अंत्येष्टि कार्यक्रम में राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र के कई लोगों के शामिल होने की संभावना है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !