जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में पाँच दिवसीय ब्लूप्रिंट आधारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न

0

 

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान नगरी में पाँच दिवसीय ब्लूप्रिंट आधारित प्रशिक्षण सफलतापूर्वक संपन्न



                                 उत्तम साहू 

नगरी (सिहावा)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) नगरी में एससीईआरटी रायपुर के आदेशानुसार तथा डाइट नगरी के प्राचार्य प्रकाश राय एवं जिला शिक्षा अधिकारी अभय जयसवाल के निर्देशों पर पाँच दिवसीय ब्लूप्रिंट आधारित प्रशिक्षण कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया। प्रशिक्षण प्रभारी जोहन नेताम, व्याख्याता डाइट नगरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण का उद्देश्य हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अध्यापन कराने वाले व्याख्याताओं को ब्लूप्रिंट, नई शिक्षा नीति 2020, शैक्षिक शास्त्र एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर दक्ष बनाना था।

यह प्रशिक्षण धमतरी जिले के चारों विकासखंड—धमतरी, कुरूद, मगरलोड एवं नगरी—के लिए मास्टर ट्रेनर (BRGs/DRGs) तैयार करने हेतु आयोजित किया गया। प्रशिक्षण दो चरणों में संपन्न हुआ

प्रथम चरण (11 दिसंबर 2025 से 15 दिसंबर 2025):
प्रथम चरण में विज्ञान एवं कला संकाय के व्याख्याताओं को ब्लूप्रिंट आधारित प्रशिक्षण दिया गया। विज्ञान समूह में गणित, भौतिकी, रसायन एवं जीवविज्ञान विषय तथा कला समूह में हिंदी, संस्कृत, अंग्रेजी, भूगोल, इतिहास एवं राजनीति विज्ञान विषयों को शामिल किया गया।
नई शिक्षा नीति 2020 एवं शैक्षिक शास्त्र पर गेस्ट लेक्चर के रूप में डॉ. व्ही. पी. चंद्रा, प्राचार्य सेजेस सिंगपुर (मगरलोड) ने व्याख्यान दिया और शिक्षा शास्त्र के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं से प्रशिक्षार्थियों को अवगत कराया।

विज्ञान समूह से योगेश यदु (गणित), राजेश अनंत (भौतिकी), धनंजय सोनकर (रसायन) एवं महेंद्र साहू (जीवविज्ञान) मास्टर ट्रेनर रहे। वहीं कला समूह से चोवा राम धीवर (हिंदी/संस्कृत), सुनीता वाधवानी (अंग्रेजी), बी. आर. साहू (भूगोल) तथा मोहित बनपेला (इतिहास एवं राजनीति विज्ञान) को मास्टर ट्रेनर के रूप में तैयार किया गया।

द्वितीय चरण (16 दिसंबर 2025 से 20 दिसंबर 2025):
द्वितीय चरण में चारों विकासखंडों के कृषि विषय पढ़ाने वाले समस्त शिक्षकों का प्रशिक्षण संपन्न किया गया। साथ ही अर्थशास्त्र एवं लेखाशास्त्र विषय के लिए भी BRGs तैयार किए गए। इस चरण में ब्लूप्रिंट, नई शिक्षा नीति 2020, शैक्षिक शास्त्र, नशा मुक्ति एवं मानसिक स्वास्थ्य जैसे विषयों पर विस्तृत प्रशिक्षण दिया गया।
कृषि विषय से जितेश्वर साहू एवं सुश्री सोफिया सैनिक (कृषि शिक्षक), अर्थशास्त्र से वासुदेव साहू (व्याख्याता) तथा लेखाशास्त्र से डॉ. कमलेश तिवारी (व्याख्याता) ने मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण प्रदान किया।

कार्यक्रम में सहभागिता एवं मार्गदर्शन:
प्रशिक्षण कार्यशाला के दौरान डाइट नगरी के प्राचार्य प्रकाश राय, उप प्राचार्य रामनाथ साहू, सह प्राध्यापक डी. के. साहू, सह प्राध्यापक श्रीमती रागिनी अवस्थी, नरेंद्र देवांगन (व्याख्याता), जोहन नेताम (प्रशिक्षण प्रभारी), प्रकाश सिंह (व्याख्याता) एवं देवकुमार साहू (व्याख्याता) की सक्रिय उपस्थिति रही।

समापन एवं संदेश:
समापन अवसर पर प्राचार्य प्रकाश राय ने प्रशिक्षण को जिले के समस्त शिक्षकों तक पहुँचाने तथा ब्लूप्रिंट के आधार पर प्रश्नपत्र निर्माण कर विद्यार्थियों के शैक्षणिक परिणामों में निरंतर सुधार पर विशेष जोर दिया।
सहायक प्राध्यापक रागिनी अवस्थी ने नई शिक्षा नीति 2020 को धरातल पर उतारने को सभी शिक्षकों का परम कर्तव्य बताया तथा विद्यार्थियों में संस्कार, नैतिक मूल्यों एवं व्यावसायिक शिक्षा के महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।

प्रशिक्षण के अंत में सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। प्रशिक्षण प्रभारी जोहन नेताम ने जनवरी 2026 में विकासखंड स्तर पर ब्लूप्रिंट आधारित प्रशिक्षण आयोजित करने का सुझाव दिया, जिससे जिले के सभी व्याख्याता लाभान्वित हो सकें।
अंत में वासुदेव साहू, व्याख्याता द्वारा समस्त DRGs एवं BRGs की ओर से आभार व्यक्त करते हुए प्रशिक्षण के सफल समापन की घोषणा की गई।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !