हिंदू महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर राजपुर मंडल में योजना बैठक, संयुक्त समिति का गठन

0

 

हिंदू महा सम्मेलन की तैयारी को लेकर राजपुर मंडल में योजना बैठक, संयुक्त समिति का गठन


उत्तम साहू 

नगरी/ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ मंडल राजपुर में प्रस्तावित हिंदू महा सम्मेलन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर एक महत्वपूर्ण योजना बैठक आयोजित की गई। बैठक में गटासिली, दुगली एवं राजपुर तीनों मंडलों के कार्यकर्ताओं की संयुक्त उपस्थिति में सम्मेलन आयोजन हेतु समिति का गठन किया गया। यह समिति खंड कार्यकारिणी की उपस्थिति में गठित की गई।

समिति में संयोजक के रूप में श्री रामस्वरूप नेताम (राजपुर) को दायित्व सौंपा गया। वहीं सहसंयोजक के रूप में श्री अखिलेश प्रजापति, श्रीमती चमेलीबाई साहू (डोंगर डुला) एवं श्रीमती लक्ष्मी जांगड़े (राजपुर) को जिम्मेदारी दी गई।
सचिव पद पर श्री द्वारका प्रसाद ग्वाल जी तथा सह सचिव के रूप में श्री पेमेंद्र साहू (डोंगर डुला) को चुना गया।
कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी श्री दयाराम नेताम को सौंपी गई।



समिति के संरक्षक के रूप में श्री रामलाल कुंजाम (वैदराज, राजपुर), श्री राजाराम मंडावी (दुगली) एवं श्री प्रेम सिंह सलाम (गटासिली) को मनोनीत किया गया।

कार्यकारिणी सदस्यों में नीलम कुंजाम, परदेशी मरकाम, मनोहर नेताम, जागेश्वर (गटासिली), श्रीमती सतरूपा तमोवंशी, स्मृति नेताम, सुलोचना जागड़े, भूनेश्वरी नेताम (राजपुर), कलावती मरकाम (दुगली), मानकी कुंजाम (गुहान नाला), भूनेश्वर कुंजाम (परसापानी), योगेश साहू (बटनहरा), योगेन्द्र (घोटगांव), डोमार प्रजापति (राजपुर), सुरेन्द्र ध्रुव (दुगली), प्रेम नेताम (कोहाबाहर), दयाल नेताम (गजकन्हार), असकरण हिरालाल (गुहान नाला), हिरेंद्र साहू (गेदरा), गोविंद साहू (करैहा), भूषण मरकाम एवं प्रेम सिंह सलाम (गोंदला नाला) को शामिल किया गया।

बैठक में खंड कार्यवाह माननीय डॉ. गोकुल राम देवागन जी, नगरी खंड सह कार्यवाहक रेखराज साहू जी, महेन्द्र नेताम, खंड संपर्क प्रमुख आर.पी. साहू, खंड सामाजिक समरसता प्रमुख संतोष चौहान, रामकुमार सामरथ जी, धर्म जागरण प्रमुख अखिलेश प्रजापति, संतोष निषाद सहित ग्राम प्रमुख गिरधर सिंह, बट्टी राम, बघेल उदयलाल सेन, अचल साहू, निर्मला वटी, रुखमणी, मालती यादव, मनोज जागड़े, आनंद कोटवार, मिनाक्षी जागड़े सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक में यह निर्णय लिया गया कि हिंदू महा सम्मेलन की तिथि एवं स्थान समिति के आपसी विचार-विमर्श के पश्चात शीघ्र ही तय कर सार्वजनिक रूप से सूचना दी जाएगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !