पूजा-पाठ के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

0

 

पूजा-पाठ के बहाने महिला से छेड़छाड़, आरोपी गिरफ्तार

ताबीज पहनाने का झांसा देकर कमरे में ले गया, विरोध करने पर हुआ फरार; अर्जुनी पुलिस ने दबोचकर भेजा जेल



उत्तम साहू,धमतरी। धमतरी जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र में पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने के बहाने महिला से अश्लील हरकत एवं छेड़छाड़ करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि आरोपी ने पूजा-पाठ और ताबीज पहनाने का झांसा देकर उसे कमरे में अकेला बुलाया। इसके बाद उसने महिला के साथ अशोभनीय एवं अश्लील हरकत करते हुए उसकी अस्मिता भंग करने का प्रयास किया। महिला के विरोध कर शोर मचाने पर आरोपी मौके से फरार हो गया।

शिकायत के आधार पर थाना अर्जुनी में अपराध क्रमांक 83/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 74 के अंतर्गत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान दुर्गेश्वर प्रसाद चौरे उर्फ मोची गब्बर (30 वर्ष), निवासी ग्राम देमार, थाना अर्जुनी, जिला धमतरी के रूप में हुई है।

धमतरी पुलिस ने कहा है कि महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान सर्वोच्च प्राथमिकता है तथा महिलाओं से जुड़े अपराधों में दोषियों के खिलाफ सख्त और त्वरित कानूनी कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !