केसीपीएस कुरुद में पारंपरिक सुवा गीत एवं दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली उत्सव

0

 केसीपीएस कुरुद में पारंपरिक सुवा गीत एवं दीप जलाकर हर्षोल्लास के साथ मनाई गई दीपावली उत्सव

उत्तम साहू 

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद में शुक्रवार को प्री-प्राइमरी विभाग में दीपावली उत्सव का हर्षोल्लास छाया रहा। प्री-प्राइमरी विभाग में हिमेश्वरी चन्द्राकर, सुब्रा हिशीकर,कांति बैस,वंदना सेन,हेमलता साहू, उमा बैस, चंद्रकांति पटेल आदि शिक्षिकाओं की प्रेरणा से नर्सरी , यूकेजी व एलकेजी के नन्हे-मुन्हे बच्चों ने छतीसगढ़ी पारम्परिक वेशभूषा में मन मोहा, वहीं बांकी बच्चे मनमोहक परिधान में दिवाली उत्सव की खुशी में डुबे नजर आए। बच्चों के लिए फैंसी ड्रेस,रंगोली,दिया सजाओ सहित विभिन्न आयोजन रखा गया। सर्वप्रथम माता लक्ष्मी की जगमग-जगमग दिए जलाकर पूजा अर्चना की गई। तदउपरांत बालिकाओं ने सुवा नृत्य से मन मोहा,वहीं पारंपरिक नृत्य संगीत से बच्चे पर्व में झूमते नजर आए।इस दौरान सभी को मिठाई व प्रसादी का वितरण कर पर्व की खुशियाँ बांटी गई।

प्राचार्या के मंजिता ठाकुर ने सभी को रोशनी के महापर्व की बधाई देते हुए कहा कि प्रत्येक वर्ष भारतीय और अन्य देशों में रह रहे हिन्दू धर्म के लोग इस त्यौहार को बड़ी ख़ुशी से मनाते हैं।दीपावली हिन्दू धर्म के लोगों का बहुत बड़ा पर्व है।दीपोत्सव का यह त्यौहार जिसे दिवाली और दीपावली के नाम से भी जाना जाता है।दिवाली को प्रकाश का त्योहार कहा जाता है। इस दिन, लोग अपने घरों, मंदिरों और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर दीपक जलाते हैं। यह त्योहार अंधकार पर प्रकाश की जीत का प्रतीक है।हमारे छतीसगढ़ की परम्परा में दीपावली की रौनकता यहाँ की संस्कृति, गौरी-गौरा विवाह, सुवा नृत्य की मनमोहकता में चार चाँद लगा देती है| आवो हम सब मिलकर इस दिवाली एक दिया विश्वास, आस्था, सदभाव का जलाएं औऱ इस पर्व को सार्थक बनाए|

कार्यक्रम को सफल बनाने में हेमन्त सोनी, कमलनारायण यादव, अश्विनी सिन्हा,चंद्रिका मांझी,एच एल लहरे,किरण सिंह,राकेश यादव,विनिता अहिरवार,डोमन लाल सिन्हा,दुर्गेश कुमार साहू सहित समस्त शिक्षक स्टॉफ व छात्र-छात्राओं ,दीदियों का सराहनीय योगदान रहा।यह जानकारी मुकेश कश्यप ने दी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !