भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का प्रथम आगमन, हरदीबाजार बस स्टैंड पर भव्य स्वागत
उत्तम साहू
कोरबा। हरदीबाजार बस स्टैंड पर भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी के प्रथम आगमन पर कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री निखिल राठौर एवं उनकी टीम ने आतिशबाजी कर मोदी का अभिनंदन किया।
स्वागत समारोह में भाजपा के वरिष्ठ नेता भी उपस्थित रहे। इनमें भाजपा पूर्व जिला अध्यक्ष राजीव सिंह, वरिष्ठ भाजपा नेता भुनेश्वर राठौर, भाजपा जिला मंत्री अजय कंवर और भाजपा कोरबा मंडल अध्यक्ष राजेश राठौर शामिल थे।
युवा मोर्चा से लक्की साहू, उमेश तिवारी, आयुष द्विवेदी, हिमांशु कंवर, अजय राठौर, साहिल नामदेव, आकाश राठौर, राम राजपूत, विकास राठौड़ समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों ने जिला अध्यक्ष का स्वागत कर उन्हें बधाई दी।

