महिला शिक्षिका से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

0


महिला शिक्षिका से पर्स लूटने वाला आरोपी गिरफ्तार

सिटी कोतवाली पुलिस ने कुछ ही घंटों में सुलझाया लूट का मामला


                       

उत्तम साहू धमतरी/दिनांक : 09 नवम्बर 

संक्षिप्त विवरण प्रार्थिया किरण धमगाय, निवासी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी हटकेशर, पेशा शिक्षिका, ने सिटी कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई कि शुक्रवार शाम लगभग 7 बजे वह डॉ. हीरा महावर के क्लिनिक (मकई चौक, पेट्रोल पंप के सामने) इलाज कराने जा रही थीं।
अठवानी गली के पास स्कूटी खड़ी करने के बाद पैदल क्लिनिक की ओर जाते समय दो अज्ञात युवक मोटरसाइकिल से उनका पर्स छीनकर फरार हो गए।

पीड़िता ने तत्काल अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी और सिटी कोतवाली पहुंचकर लिखित शिकायत दी।
पर्स में ₹2500 नगद, एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस एवं अन्य दस्तावेज थे।


पुलिस की त्वरित कार्यवाही :

घटना की गंभीरता को देखते हुए थाना सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर जांच प्रारंभ की।
मुखबिर सूचना एवं तकनीकी साक्ष्य के आधार पर संदेही मुकेश यादव पिता स्व. अरुण यादव (उम्र 19 वर्ष), निवासी कर्मा माता चौक, नयापारा वार्ड, धमतरी को हिरासत में लिया गया।

कड़ाई से पूछताछ करने पर आरोपी ने अपराध स्वीकार किया तथा बताया कि घटना में उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी शामिल था।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बजाज पल्सर NS 200 मोटरसाइकिल, पर्स, ₹500 नगद, 2 एटीएम कार्ड एवं ड्राइविंग लाइसेंस बरामद किए।


आरोपी विवरण :

  • नाम: मुकेश यादव पिता स्व. अरुण यादव
  • उम्र: 19 वर्ष
  • पता: कर्मा माता चौक, नयापारा वार्ड, धमतरी
  • सह-आरोपी: एक विधि से संघर्षरत बालक

जप्त सामग्री :

  • बजाज पल्सर NS 200 मोटरसाइकिल (घटना में प्रयुक्त)
  • एक पर्स
  • ₹500 नगद
  • 2 एटीएम कार्ड
  • 1 ड्राइविंग लाइसेंस

कानूनी कार्यवाही :

आरोपी मुकेश यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया, जबकि विधि से संघर्षरत बालक को किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत किया गया है।
मामले में अपराध क्रमांक 303/2025 धारा 304(2), 3(5) बी.एन.एस. के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।


धमतरी पुलिस की अपील :

धमतरी पुलिस नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या घटना की जानकारी तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम (112) या निकटतम थाने में दें। आपकी पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी।



Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !