▪️ धमतरी पुलिस ने धारदार चाकू के साथ युवक को किया गिरफ्तार
▪️ सिटी कोतवाली पुलिस की तत्परता से संभावित वारदात टली
▪️ शहर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने धमतरी पुलिस की निरंतर कार्यवाही जारी
उतदिनांक 09 नवम्बर 2025
एसपी धमतरी के निर्देशन में सिटी कोतवाली पुलिस टीम ने त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही करते हुए एक युवक को धारदार चाकू सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की तत्परता से संभावित वारदात टल गई और क्षेत्र में शांति बनी रही।
संक्षिप्त विवरण:
दिनांक 09 नवम्बर 2025 को सिटी कोतवाली पुलिस की टीम नियमित पेट्रोलिंग एवं अपराध पतासाजी के लिए रवाना हुई थी। इस दौरान ईतवारी बाजार क्षेत्र में मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक युवक बिलाई माता मंदिर के समीप धारदार चाकू लहराते हुए राहगीरों को डराने-धमकाने का प्रयास कर रहा है।
सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने रामबाग के पास दो स्वतंत्र गवाहों को साथ लेकर बताए गए स्थान पर घेराबंदी की। मौके पर प्रफुल्ल कुमार गजबीए को हाथ में स्प्रिंग नुमा धारदार बंटची चाकू (सिल्वर रंग का) लिए हुए पकड़ा गया।
मौके पर गवाहों के समक्ष चाकू जब्त कर आरोपी को थाना सिटी कोतवाली लाया गया। प्रकरण में अपराध क्रमांक 304/2024, धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को विधिवत गिरफ्तार करते हुए न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
आरोपी का विवरण:
प्रफुल्ल कुमार गजबीए, पिता – संजय गजबीए
आयु – 27 वर्ष
निवासी – दानीटोला, महारपारा, धमतरी (छत्तीसगढ़)
धमतरी पुलिस की अपील:
धमतरी पुलिस आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस नियंत्रण कक्ष या नजदीकी थाने को दें। आपकी जानकारी गोपनीय रखी जाएगी।

