धमतरी: पीएमजीएसवाई सड़क का गुणवत्ता निरीक्षण, 15 दिन में सुधार के निर्देश

0

 

धमतरी: पीएमजीएसवाई सड़क का गुणवत्ता निरीक्षण, 15 दिन में सुधार के निर्देश


उत्तम साहू 

धमतरी, 19 फरवरी 2026। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) अंतर्गत वर्ष 2021-22 में निर्मित T-10 सकरी–परस्टी से धुमा पीडब्ल्यूडी मेन रोड तक सड़क का गुरुवार को गुणवत्ता निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में राज्य गुणवत्ता समन्वयक हरिओम शर्मा तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण, परियोजना मंडल रायपुर के अधीक्षण अभियंता कमल साहू मौजूद रहे।

निरीक्षण के दौरान राष्ट्रीय गुणवत्ता निरीक्षक द्वारा पूर्व में दिए गए सुधारात्मक निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई। स्थल परीक्षण में कुछ बिंदुओं पर आवश्यक सुधार कार्य लंबित पाए गए, जिस पर संबंधित ठेकेदार को निर्धारित मानकों के अनुरूप 15 दिवस के भीतर सभी सुधार कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सड़क के नियमित मेंटेनेंस में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए और टिकाऊपन व यातायात सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन हो। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

निरीक्षण दल ने चेतावनी दी कि तय समय में सुधार कार्य पूरा नहीं होने पर संबंधित ठेकेदार की बैंक गारंटी नगदीकरण (एन्कैशमेंट) की कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

गौरतलब है कि प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों को सर्व-ऋतु सड़कों से जोड़कर आवागमन सुगम बनाना, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा देना तथा शिक्षा, स्वास्थ्य और बाजार जैसी मूलभूत सुविधाओं तक पहुंच बेहतर करना है। जिला प्रशासन ने दोहराया कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सर्वोपरि है और पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ काम सुनिश्चित किया जाएगा।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !