“मौत के डर ने बना दिया कातिल! ISRO के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी का गला घोंटा, चौंकाने वाली वजह आई सामने”

0

 


“मौत के डर ने बना दिया कातिल! ISRO के रिटायर्ड कर्मचारी ने पत्नी का गला घोंटा, चौंकाने वाली वजह आई सामने”




बेंगलुरु। शहर के अवलाहल्ली इलाके से रिश्तों को झकझोर देने वाली सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां बुधवार को ISRO के 65 वर्षीय रिटायर्ड कर्मचारी ने कथित तौर पर अपनी ही पत्नी की गला घोंटकर हत्या कर दी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी नागेश्वर राव लंबे समय से डिप्रेशन का इलाज करा रहा था और मानसिक तनाव से गुजर रहा था। शुरुआती जांच में सामने आया है कि पत्नी की हत्या के बाद वह खुद भी जान देने की सोच रहा था, लेकिन मौके से भागा नहीं। उसने अपने एक परिचित को फोन किया, जिसके बाद पुलिस को सूचना मिली और टीम तुरंत घर पहुंच गई।

जांच में सामने आई वजह ने सबको हैरान कर दिया। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी को इस बात की चिंता सताती थी कि उसकी मौत के बाद पत्नी का क्या होगा। इसी डर और मानसिक अस्थिरता में उसने यह खौफनाक कदम उठा लिया।

दंपति की एक बेटी अमेरिका में रहती है, जिसे घटना की जानकारी दे दी गई है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और पूरे घटनाक्रम की गहराई से जांच की जा रही है।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !