पेड़ से टकराई रफ्तार, थम गई दो ज़िंदगियाँ

0

 


पेड़ से टकराई रफ्तार, थम गई दो ज़िंदगियाँ

कांकेर में कार हादसा: 2 छात्रों की मौत, 4 जिंदगी और मौत के बीच



                 डा. बलराम सिंह साहू 

कांकेर, 6 फरवरी 2026। गोविंदपुर के पास गुरुवार को तेज रफ्तार ने ऐसा कहर बरपाया कि खुशियों से भरी एक कार मातम में बदल गई। तेज गति से दौड़ रही कार अचानक अनियंत्रित हुई और सड़क किनारे खड़े एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कार में सवार चार अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है और उन्हें बेहतर इलाज के लिए रेफर करने की तैयारी चल रही है।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, कार बहुत तेज रफ्तार में थी। पल भर में संतुलन बिगड़ा और अगला ही पल चीख-पुकार से भर गया। धमाके जैसी आवाज़ सुनकर आसपास के लोग दौड़ पड़े और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी।

बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी युवक कांकेर जिले के निवासी थे। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि इनमें कुछ नाबालिग और स्कूल में पढ़ने वाले छात्र भी शामिल थे। हालांकि, सवारों की संख्या और उम्र को लेकर पुलिस आधिकारिक पुष्टि कर रही है।

सूचना मिलते ही हाईवे पेट्रोलिंग टीम मौके पर पहुंची। कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को कार से बाहर निकाला गया और नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं पुलिस ने मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जांच शुरू कर दी है।

प्राथमिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह माना जा रहा है।
यह हादसा एक बार फिर चेतावनी है—रफ्तार का नशा कुछ ही सेकंड में ज़िंदगी छीन सकता है। नाबालिगों के वाहन चलाने की आशंका ने परिवारों की जिम्मेदारी और कानून के पालन पर भी गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।


Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !