देवपुर पंचायत के आश्रित ग्रामों में टीना शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न

0

 देवपुर पंचायत के आश्रित ग्रामों में टीना शेड निर्माण हेतु भूमिपूजन संपन्न


उत्तम साहू 

नगरी,देवपुर। जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने ग्राम पंचायत देवपुर के आश्रित ग्राम बिरनपुर एवं बोधसेमरा में टीना शेड निर्माण कार्य के लिए विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी मौजूद रहे।


कार्यक्रम में सभापति एवं जनपद सदस्य प्रेमलता नागवंशी, सरपंच आत्माराम नेताम, सचिव डीगम्बर कंवर, राइसमिल देवपुर संचालक मिथलेश साहू, सिरसिदा सरपंच नरसिंग मरकाम, पूर्व सरपंच आरती ध्रुव सहित भाजपा कार्यकर्ता रवि भट्ट, हनी कश्यप, भानेन्द्र सुरेशा, कार्तिक राम साहू, सुभाष पटेल, प्रताप सुरेशा, ईश्वरी कोसरे, तिलक मरकाम, बंशी साहू, शंकर सेन समेत अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।


इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सार्वा ने कहा कि टीना शेड निर्माण से ग्राम में होने वाले विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों एवं सामाजिक गतिविधियों को सुविधा मिलेगी। उन्होंने बताया कि जिला पंचायत ग्रामीण क्षेत्रों के विकास के लिए लगातार प्रयास कर रही है और वर्तमान में केंद्र व राज्य सरकार के समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आई है।


कार्यक्रम के अंत में ग्रामवासियों ने टीना शेड निर्माण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !