40 वर्षों की सेवा के बाद प्रधान पाठक का भव्य स्वागत, माता-पिता ने दिया आशीर्वाद
पाली-कोरबा (छत्तीसगढ़) ज्ञान शंकर तिवारी
शिक्षा क्षेत्र में लगभग 40 वर्षों तक अपनी सेवाएं देने वाले प्रधान पाठक श्री प्रेम शंकर तिवारी के सेवानिवृत्त होने के बाद उनके गृह ग्राम नुनेरा पहुंचने पर परिवार एवं ग्रामवासियों द्वारा भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर गांव में हर्ष और उत्साह का माहौल देखने को मिला। परिजनों एवं ग्रामीणों ने फूल-मालाओं से उनका स्वागत किया और उनके दीर्घ सेवा काल की सराहना की। विशेष रूप से माता-पिता सहित परिवारजनों ने उन्हें आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य और स्वस्थ जीवन की कामना की।
कार्यक्रम के दौरान पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ आरती उतारी गई और सम्मान स्वरूप अभिनंदन किया गया। ग्रामीणों ने कहा कि श्री तिवारी ने शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया है, जिससे क्षेत्र के कई छात्र-छात्राओं का भविष्य संवर सका।
यह आयोजन न केवल सम्मान का प्रतीक रहा, बल्कि नई पीढ़ी के लिए प्रेरणा का संदेश भी देता है।

