कांकेर..8-8 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, AK-47 के साथ आए सामने

0

 

कांकेर..8-8 लाख के इनामी दो नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, AK-47 के साथ आए सामने



कांकेर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता मिली है। 8-8 लाख रुपये के इनामी दो नक्सलियों ने पुलिस के सामने आत्मसमर्पण कर दिया है। आत्मसमर्पण करने वालों की पहचान हिड़मे और शंकर के रूप में हुई है।

इस संबंध में पुलिस अधीक्षक निखिल राखेचा ने पुष्टि करते हुए बताया कि दोनों नक्सली लंबे समय से सक्रिय थे और विभिन्न नक्सली गतिविधियों में शामिल रहे हैं। खास बात यह रही कि दोनों नक्सली अपने साथ घातक हथियार AK-47 लेकर पुलिस के सामने सरेंडर करने पहुंचे।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण की प्रक्रिया पूरी कर ली गई है और दोनों को शासन की पुनर्वास नीति के तहत सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। अधिकारियों के अनुसार, सरकार द्वारा निर्धारित नक्सलवाद समाप्ति की डेडलाइन के दिन ही यह आत्मसमर्पण होना एक सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।

सूत्रों के मुताबिक, कांकेर के जंगलों में अभी भी लगभग 15 नक्सलियों की मौजूदगी बताई जा रही है। इनकी तलाश में सुरक्षा बलों का सघन अभियान लगातार जारी है।

पुलिस ने उम्मीद जताई है कि इस तरह के आत्मसमर्पण से अन्य नक्सलियों को भी मुख्यधारा में लौटने के लिए प्रेरणा मिलेगी।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !