अम्बेनाली घाट में दर्दनाक हादसा: 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत

0

 

अम्बेनाली घाट में दर्दनाक हादसा: 800 फीट गहरी खाई में गिरी स्कॉर्पियो, 8 लोगों की मौत



महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में सोमवार को एक भीषण सड़क हादसे ने हर किसी को झकझोर दिया। महाबलेश्वर-पोलादपुर मार्ग स्थित खतरनाक अम्बेनाली घाट में एक स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर करीब 800 फीट गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में वाहन सवार 8 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सभी मृतक सतारा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के मुताबिक, दुर्घटना दाबेली गांव के पास हुई। घाट क्षेत्र बेहद गहरा और दुर्गम होने के कारण राहत एवं बचाव कार्य में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। पुलिस, स्थानीय प्रशासन और रेस्क्यू टीम ने दूरबीन और रस्सियों की मदद से खाई में उतरकर शवों की तलाश शुरू की।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भयावह था कि स्कॉर्पियो के परखच्चे उड़ गए। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा-तफरी मच गई। प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती आशंका तेज रफ्तार या वाहन पर नियंत्रण खोने की जताई जा रही है।

अम्बेनाली घाट पहले भी कई हादसों का गवाह बन चुका है। लगातार हो रहे सड़क हादसों के बाद एक बार फिर घाट मार्ग की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !