सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सांकरा फॉरेस्ट नाके पर फिर बड़ी सफलता, 7.724 किलो गांजा समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

0

सिहावा पुलिस की बड़ी कार्रवाई सांकरा फॉरेस्ट नाके पर फिर बड़ी सफलता, 7.724 किलो गांजा समेत अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार

  

उत्तम साहू 

नगरी/ धमतरी पुलिस ने एक बार फिर अंतर्राज्यीय गांजा तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार करते हुए सांकरा फॉरेस्ट नाका में घेराबंदी कर दिल्ली निवासी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 7 किलो 724 ग्राम गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल और नगदी समेत करीब 4.35 लाख रुपये की संपत्ति जप्त की गई है।

पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के निर्देशन में जिलेभर में अवैध मादक पदार्थों और अन्य आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी रखते हुए बोरई, कुन्दई और विश्रामपुरी ट्राई-जंक्शन क्षेत्र में सघन वाहन चेकिंग की जा रही है। इसी सतर्क निगरानी के चलते थाना सिहावा पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक युवक मोटरसाइकिल में गांजा भरकर राजस्थान ले जाने की फिराक में है।


सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने सांकरा फॉरेस्ट नाका में घेराबंदी कर हीरो स्प्लेण्डर बाइक क्रमांक RJ-20-BD-3334 को रोका। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम मोंटू शर्मा (40 वर्ष), निवासी मुखर्जी नगर, उत्तर पश्चिम दिल्ली बताया। तलाशी के दौरान उसके बैग और पॉलिथीन से 7 किलो 724 ग्राम गांजा बरामद किया गया। आरोपी गांजा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से गांजा, मोटरसाइकिल, मोबाइल फोन और 2 हजार रुपये नगद जप्त कर एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।


गौरतलब है कि धमतरी पुलिस लगातार गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई कर रही है। पिछले कुछ दिनों में सांकरा चेक पोस्ट पर करोड़ों रुपये की गांजा खेप पकड़कर अंतर्राज्यीय तस्करी नेटवर्क को बड़ा नुकसान पहुंचाया गया है। लगातार हो रही इन कार्यवाहियों से सीमावर्ती क्षेत्रों में सक्रिय तस्करों में हड़कंप मचा हुआ है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !