मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही, जड़े थप्पड़

0

 मारुति शोरूम में हाईवोल्टेज ड्रामा, महिला कर्मचारी ने CEO पर फेंकी स्याही, जड़े थप्पड़



भिलाई स्थित मारूती शोरूम चौहान ऑटोमोबाइल में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक महिला कर्मचारी ने कंपनी के CEO अंकित आनंद पर छेड़छाड़ और गलत व्यवहार का आरोप लगाते हुए सरेआम हंगामा कर दिया।


जानकारी के मुताबिक महिला पहले से ही CEO के खिलाफ शिकायत दर्ज करा चुकी थी। मामले की जांच के सिलसिले में पुलिस टीम अंकित आनंद को लेकर शोरूम पहुंची थी। इसी दौरान महिला कर्मचारी का गुस्सा फूट पड़ा। ऑफिस परिसर में मौजूद कर्मचारियों और पुलिस अधिकारियों के सामने महिला ने पहले CEO के चेहरे और कपड़ों पर स्याही फेंकी, फिर थप्पड़ जड़ दिए। इतना ही नहीं, उसने लात मारने की भी कोशिश की।


घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि पुलिसकर्मी महिला को शांत कराने की कोशिश कर रहे हैं, जबकि CEO खुद को बचाते नजर आ रहे हैं।


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, उस समय शोरूम में कई कर्मचारी मौजूद थे, लेकिन किसी ने बीच-बचाव नहीं किया। खास बात यह रही कि मौके पर कोई महिला पुलिसकर्मी मौजूद नहीं थी, जिसके चलते पुलिस सिर्फ समझाइश देती नजर आई।


मामले को लेकर सत्यप्रकाश तिवारी ने बताया कि महिला कर्मचारी की शिकायत पर CEO के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस पूरे घटनाक्रम और वायरल वीडियो की जांच कर रही है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !