जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान में साहू समाज की सहभागिता

0

 

जल संरक्षण व स्वच्छता अभियान में साहू समाज की सहभागिता

स्काउट गाइड एवं साहू समाज ने रमसगरी तालाब में चलाया स्वच्छता अभियान


उत्तम साहू 

धमतरी। जल संरक्षण और स्वच्छता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से मंगलवार 19 मई को सुबह 7 बजे धमतरी के ऐतिहासिक रमसगरी तालाब में विशेष सफाई एवं स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अभियान में भारत स्काउट गाइड जिला संघ धमतरी तथा जिला साहू समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्य किया।

पत्रिका द्वारा संचालित अमृत जलम अभियान के अंतर्गत आयोजित इस कार्यक्रम में जिला कलेक्टर अविनाश मिश्रा, आयुक्त प्रिया गोयल, धमतरी विधायक ओंकार साहू सहित स्काउट गाइड एवं साहू समाज के अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला साहू समाज अधिकारी-कर्मचारी प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डॉ. गणेश प्रसाद साहू, स्काउट जिला सचिव सोहन साहू, स्काउट मास्टर श्याम सुंदर नेताम, धमतरी तहसील साहू समाज शहर अध्यक्ष चंद्रभागा साहू, राकेश कुमार साहू, गीतांजली साहू, मोहिनी साहू सहित बड़ी संख्या में समाजसेवियों एवं नागरिकों ने सहभागिता निभाई।

इस दौरान अशोक पवार, शिवा प्रधान, सरिता दोषी, हेमंत बंजारे, लक्ष्मी सोनी, रूबी, देवश्री जोशी और राजेश सिन्हा सहित शहर के प्रबुद्ध नागरिकों ने अभियान की सराहना करते हुए स्वच्छता एवं जल संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने का संदेश दिया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !