बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान

0

 

बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटे CF जवान ने उठाया खौफनाक कदम, घर में फांसी लगाकर दी जान


धमतरी, 11 मई 2026। धमतरी शहर में उस वक्त सनसनी फैल गई जब छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल (CF) के एक जवान ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। जवान हाल ही में पश्चिम बंगाल चुनाव ड्यूटी से लौटकर छुट्टी पर घर आया था।

मृतक की पहचान जागेश्वर प्रसाद ठाकुर (35) के रूप में हुई है, जो अंबिकापुर स्थित 10वीं बटालियन में पदस्थ था। बताया जा रहा है कि चुनावी ड्यूटी पूरी करने के बाद वह कुछ दिन पहले ही धमतरी लौटा था और पांच दिनों की छुट्टी पर अपने परिवार के साथ पिंक सिटी इलाके में रह रहा था।

जानकारी के मुताबिक देर रात या तड़के सुबह जवान ने कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो परिजनों को शक हुआ। अंदर जाकर देखा तो जवान फंदे पर लटका मिला। यह दृश्य देखकर परिवार में चीख-पुकार मच गई।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। पुलिस मोबाइल फोन, निजी दस्तावेज और पारिवारिक परिस्थितियों की जांच कर रही है।

परिचितों और स्थानीय लोगों का कहना है कि जागेश्वर प्रसाद ठाकुर बेहद शांत और अनुशासित स्वभाव के थे। उनकी अचानक मौत से साथी जवानों और मोहल्ले के लोगों में भी गहरा सदमा है। जवान की मौत के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !