दुगली में 13 मई से रात्रिकालीन क्रिकेट प्रतियोगिता, विजेता टीम को मिलेगा 50 हजार का इनाम
उत्तम साहू
नगरी। शहीद निर्मल नेताम की स्मृति में डायमंड क्रिकेट क्लब दुगली कौव्हाबाहरा के तत्वावधान में आठ दिवसीय रात्रिकालीन टेनिस बॉल छत्तीसगढ़ पंचायत स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 13 मई से होगा, जो 20 मई तक चलेगी।
यह प्रतियोगिता दुधिया रोशनी में में आयोजित की जाएगी। आयोजन को लेकर क्षेत्र के क्रिकेट प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजन समिति के अनुसार प्रतियोगिता में विजेता टीम को 50 हजार रुपये नगद एवं आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 25 हजार रुपये नगद पुरस्कार और ट्रॉफी दी जाएगी। इसके अलावा खिलाड़ियों के व्यक्तिगत प्रदर्शन के आधार पर भी विभिन्न आकर्षक पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
प्रतियोगिता आयोजन समिति के संरक्षक हेमंत मंडावी, सलाहकार कुलदीप साहू एवं सुरेन्द्र राज ध्रुव तथा स्पोर्ट्स क्लब के अध्यक्ष नुरुद्दीन शेख, उपाध्यक्ष भैय्यालाल ध्रुव और सचिव संजय सेन ने प्रतियोगिता की जानकारी देते हुए अधिक से अधिक टीमों से भाग लेने की अपील की है।

