पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंदरौद और खम्हरिया पंचायत सम्मानित

0

 

पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 में उत्कृष्ट प्रदर्शन पर मंदरौद और खम्हरिया पंचायत सम्मानित


उत्तम साहू 

धमतरी, 11 मई 2026। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित कार्यक्रम में पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स 2.0 के अंतर्गत उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं सचिवों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

इस दौरान को “गरीबी मुक्त एवं उन्नत आजीविका पंचायत” श्रेणी में 94.48 (A+) अंक प्राप्त कर पूरे छत्तीसगढ़ में प्रथम स्थान हासिल करने पर पंचायत के सरपंच एवं सचिव को सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार को “स्वस्थ पंचायत” श्रेणी में 91.33 (A+) अंक प्राप्त करने पर सरपंच को भी प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत , अपर कलेक्टर , एसडीएम धमतरी एवं कुरूद सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

कलेक्टर ने कहा कि पंचायत एडवांसमेंट इंडेक्स केवल आंकड़ों का मूल्यांकन नहीं, बल्कि ग्रामीण विकास की वास्तविक तस्वीर प्रस्तुत करने का माध्यम है। उन्होंने कहा कि मंदरौद और खम्हरिया पंचायतों ने जनभागीदारी, पारदर्शिता एवं योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के जरिए यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने अन्य ग्राम पंचायतों से भी इन पंचायतों के कार्यों से प्रेरणा लेने की अपील की।

मंदरौद पंचायत के सरपंच भीखम लाल लहरे ने बताया कि पंचायत में आजीविका संवर्धन, स्व-सहायता समूहों को प्रोत्साहन, ग्रामीणों को रोजगार से जोड़ने तथा पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने पर विशेष ध्यान दिया गया। वहीं सचिव डेरहू राम यादव ने कहा कि योजनाओं की सतत मॉनिटरिंग एवं समय-समय पर समीक्षा से सकारात्मक परिणाम प्राप्त हुए।

खम्हरिया पंचायत की सरपंच श्रीमती प्रकृति यादव ने बताया कि पंचायत में स्वच्छता, टीकाकरण, पोषण, पेयजल व्यवस्था एवं स्वास्थ्य जागरूकता अभियानों को प्राथमिकता दी गई, जिसके चलते ग्रामीणों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी और बेहतर परिणाम सामने आए।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !