नगरी..सरस्वती शिशु मंदिर में सत्र 2026-27 के लिए आचार्य भारती का गठन, विभिन्न विभागों के दायित्व सौंपे गए
उत्तम साहू
नगरी। सरस्वती शिशु मंदिर में शैक्षणिक सत्र 2026-27 की वार्षिक कार्ययोजना को सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से आचार्य भारती का गठन किया गया। प्रतिवर्ष की परंपरा के अनुसार विद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक, सांस्कृतिक, प्रशासनिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों के सफल संचालन के लिए आचार्यों को अलग-अलग विभागों का दायित्व सौंपा गया है।
विद्यालय के प्राचार्य प्रफुल्ल साहू को अनुशासन प्रमुख बनाया गया है, जबकि भागीरथी साहू को कार्यालय प्रमुख का दायित्व दिया गया है। परीक्षा, शारीरिक शिक्षा, छात्रवृत्ति, सांस्कृतिक, प्रार्थना, पुस्तकालय, चिकित्सा, स्वच्छता, प्रचार-प्रसार, वैदिक गणित, शिशु वाटिका, संगीत शिक्षा, बालिका शिक्षा, शिशु भारती, बाल भारती, किशोर भारती, कन्या भारती, नैतिक एवं आध्यात्मिक शिक्षा, विज्ञान, बौद्धिक, गणित परिषद तथा स्काउट एवं गाइड सहित विभिन्न विभागों के लिए भी आचार्यों एवं आचार्याओं को प्रमुख एवं सहायक के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विद्यालय प्रबंधन ने विश्वास व्यक्त किया कि सभी आचार्य अपने-अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए विद्यालय की वार्षिक कार्ययोजना को सफल बनाएंगे तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
इस संबंध में जानकारी प्रचार-प्रसार प्रमुख नीरज साहू एवं डिकांशु साहू ने प्रदान की।

