मुख्यमंत्री ने महिला पर्वतारोही को दी 5 लाख की आर्थिक सहायता

0

 

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ग्राम भरनी निवासी महिला पर्वतारोही कुमारी निशु सिंह को स्वेच्छानुदान मद से 5 लाख रूपये की आर्थिक सहायता प्रदान की है। तहसील कार्यालय सकरी में आज जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार ने उक्त राशि के चेक निशु सिंह को सौंपे। बिलासपुर की निशु सिंह छत्तीसगढ़ की सुप्रसिद्ध माउंटेनियर है। उन्होंने अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटियों में से एक किलिमंजारो सहित हिमालय के कई चोटियों पर विजय हासिल की हैं। उनकी इच्छा निकट भविष्य में माउण्ट एवरेस्ट चढ़ाई करने की है। इसकी तैयारी एवं संसाधन एकत्र करने में वे जुटी हुई हैं। उन्होंने एवरेस्ट अभियान में सहयोग के लिए मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के प्रति आभार प्रकट किया है।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !