मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए 1805 कि्ंवटल खाद्यान्न आबंटित
उत्तम साहू
धमतरी 13 जून 2023/ मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1344 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह जुलाई हेतु कुल 1805 क्विंटल 80 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 887 प्राथमिक स्कूलों के लिए 816 कि्ंवटल 10 किलोग्राम और 457 माध्यमिक स्कूलों के लिए 989 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 480 क्विंटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 217 क्विंटल 40 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 263 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 54 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 60 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 31 प्राथमिक स्कूलों के लिए 13 क्विंटल 50 किलोग्राम और 23 माध्यमिक स्कूलों के 60 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 306 स्कूलों के लिए 565 क्विंटल 70 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 186 प्राथमिक स्कूलों के लिए 251 क्विंटल 30 किलोग्राम और 120 माध्यमिक स्कूलों के लिए 314 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 361 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 167 क्विंटल 50 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 193 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 469 स्कूलों के लिए 324 क्विंटल 40 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 343 प्राथमिक स्कूलों के लिए 166 क्विंटल 40 किलोग्राम और 126 माध्यमिक स्कूलों के लिए 158 क्विंटल खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।