मानव अधिकार से संबंधित नियमों से लोगों को जागरूक करने का संकल्प
उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज
रायपुर/ छत्तीसगढ़ मानव अधिकार फाउंडेशन जिला ईकाई बालोद की बैठक संपन्न हुई। बैठक में इस फाउंडेशन के अध्यक्ष श्री लव कुमार रामटेके, श्री मति दीपा रामटेके ,जिलाध्यक्ष श्रीमति संतोषी ठाकुर, श्री के के पिस्दा ,श्री गजेन्द्र रावटे, श्री चिंता राम रावटे, श्री देवहुलाश भुआर्य ,श्री मुकेश पौसार्य, श्री योगेश्वर भुआर्य, श्री मोहन हिड़को, श्री आत्मा राम कौड़ो ,श्री समीर ध्रुवा और अन्य सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। इस दौरान अध्यक्ष महोदय ने लोगों की समस्याओ को सुना और इसका समाधान भी किया।
बैठक में मानव अधिकार से संबंधित नियमों से भी वाकिफ हुए। सभी ने मिलकर मानव अधिकार से संबंधित नियमों को लोगों में जागरूकता अभियान चलाने का संकल्प लिया। श्री मति संतोषी ठाकुर ने मानव अधिकार से संबंधित नियम बताए और अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने के लिए आह्वान किया। अंत में श्री गजेन्द्र रावटे ने आभार व्यक्त किया।