दो लोगों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आठ लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत

 


दो लोगों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत आठ लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत

उत्तम साहू 

धमतरी 24 जुलाई 2023/ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से जिले के दो मृतकों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार मगरलोड तहसील के ग्राम बिरझुली की श्रीमती सेवती बाई की आग से जलने की वजह से मृत्यु हो गई। इसके फलस्वरूप उनके पुत्र श्री छबिराम सिन्हा को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है।

 इसी तरह कुरूद तहसील के ग्राम परखंदा निवासी श्री पुष्पेन्द्र साहू की तालाब में डूबने से मृत्यु होने के मद्देनजर उनके पिता श्री शंकरलाल साहू को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार लाख रूपये स्वीकृत किया गया है।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !