मगरलोड भाजपा मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जयंती मनाया गया

0

 

मगरलोड भाजपा मंडल में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जन्म जयंती मनाया गया 



        उत्तम साहू/दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/ नगरी - भारतीय जनता पार्टी मंडल मगरलोड द्वारा 6 जुलाई को डां श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी की जन्म जयंती भाजपा कार्यालय मगरलोड मे मनाया। जिसमें विशेष रूप से सिहावा विधानसभा के प्रभारी एवं बस्तर के महाराजा कमलचंन्द्र भंजदेव, भाजपा जिला मंत्री मंडल के प्रभारी राजेंद्र गोलछा विशेष रुप से उपस्थित थे। 

सबसे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चैल चित्र पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया गया तत्पश्चात विधानसभा प्रभारी कमलचंद भंजदेव ने कार्यकर्ताओ को संबोधित करते हुए कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी जनसंघ की स्थापना करते हुए भारत देश को नई ऊंचाई देने के साथ अंतिम पंक्ति में बैठे व्यक्ति की सोच लेकर काम किया है उसे आज हम सभी कार्यकर्ताओं को उनके बताये आदर्शों को लेकर आने वाले विधानसभा, लोकसभा चुनाव में कमल खिलाकर पूरा करना है। 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से मंडल प्रभारी राजेंद्र गोलछा, मंडल अध्यक्ष विजय यदु,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भीखम सेन, शत्रुघ्न साहू, जिला उपाध्यक्ष नरेश सिन्हा, सांसद प्रतिनिधि भवानी यादव , विजय यदु महामंत्री एवन साहू , युवा मोर्चा अध्यक्ष बंसत साहू, किसान मोर्चा अध्यक्ष हिंरजय साहू , महिला मोर्चा अध्यक्ष उर्वशी साहू, अनुसूचित जाति मोर्चा अध्यक्ष भगत मार्कण्डेय,खिलेश साहू , वैष्णवशरण साहू , गजेन्द्र साहू अनेक कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !