स्वास्थ्य कर्मचारियों का हड़ताल समाप्त मंत्री टी एस सिंह देव से मुलाकात के बाद लिया गया फैसला
रायपुर। विगत 4 जुलाई से हड़ताल कर रहे स्वास्थ्य कर्मचारियों ने अपनी हड़ताल समाप्त कर दी है, स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने अपने पांच सूत्रीय मांगों पर स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से मिले आश्वासन के बाद यह कदम उठाया है
छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ ने आज उप मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से उनके निवास में मुलाकात कर अपनी मांगों के संबंध में विस्तृत चर्चा की, मंत्री ने स्वास्थ्य कर्मचारियों की मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने और शासन के समक्ष उनकी बातों को रखने का आश्वासन दिया है