कांग्रेस की नीतियां आदिवासी विरोधी - महेंद्र नेताम

 कांग्रेस की नीतियां आदिवासी विरोधी - महेंद्र नेताम

अरविंद नेताम के कांग्रेस छोड़ने पर बोले भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष


उत्तम साहू 

धमतरी/नगरी - (दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज)भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिलाध्यक्ष महेंद्र नेताम ने कांग्रेश पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा है कि कांग्रेस ने आदिवासी समाज के साथ हमेशा धोखा किया है, इसका उदाहरण दिग्गज आदिवासी नेता अरविंद नेताम का कांग्रेस पार्टी छोड़ना इसका प्रमाण है। कांग्रेस की नीतियां आदिवासी विरोधी है ,कांग्रेस राज में आदिवासियों से शिक्षा,स्वास्थ्य ,रोजगार नौकरी का अधिकार छीना गया चुनाव के पहले अरविंद नेताम का जाना यही संदेश देता है।

इतने बड़े आदिवासी नेता का जाना कांग्रेस के आदिवासी विरोधी चेहरे का पर्दाफाश करता है। निश्चित रूप से सम्पूर्ण आदिवासी समाज आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के आदिवासी विरोधी नीतियों को नकारकर उन्हें सत्ता से बाहर करेंगे।

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !