एक ऐसा पंचायत सचिव..जिस भी पंचायत में रहा उसे दिलवाया राष्ट्रीय पुरस्कार

0

 एक ऐसा पंचायत सचिव..जिस भी पंचायत में रहा उसे दिलवाया राष्ट्रीय पुरस्कार

जनता ने जिला प्रशासन से की मांग..सचिव मदन सेन को पुरस्कार स्वरूप पदोन्नति एवं वेतन वृद्धि देकर प्रोत्साहित किया जाए,


उत्तम साहू, दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

नगरी/ आदिवासी विकासखंड नगरी के पंचायत सचिव मदन सेन जिसने पूरी ईमानदारी के साथ अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए इस आदिवासी विकास खंड के ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाया है, सचिव मदन सेन शासन की विभिन्न योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने हमेशा तत्पर रहता है, इसी का परिणाम है कि सिहावा क्षेत्र के विभिन्न पंचायतों को 6 राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है, ऐसे कर्मठ और जुझारू सचिव को राज्य सरकार एवं जिला प्रशासन से पुरस्कार स्वरूप पदोन्नति वेतन-वृद्धि की मांग जनता के द्वारा किया गया है।

उल्लेखनीय है छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के आदिवासी विकास खंड नगरी के ग्राम पंचायतों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले ग्राम पंचायत सचिव मदन सेन को अब क्षेत्रवासियों के द्वारा शासन से पुरस्कृत कर पदोन्नति, वेतन-वृद्धि मांग कर रहे हैं। विदित है कि उक्त पंचायत सचिव जहां भी पदस्थ रहे वहां राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में महती भूमिका निभाई है। वर्ष 2014 में ग्राम पंचायत बेलगांव को राष्ट्रीय गौरव ग्राम सभा पुरस्कार, वर्ष 2016 में ग्राम पंचायत सांकरा को पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार, उत्कृष्ट पंचायत पुरस्कार,वर्ष 2022 में ग्राम पंचायत हरदीभाठा एवं छिपली को पं दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सशक्तिकरण पुरस्कार,वर्ष 2023 में ग्राम पंचायत सांकरा को पुनः दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास स्वस्थ पंचायत पुरस्कार तथा वर्तमान में 11दिसम्बर 24 को दीनदयाल उपाध्याय पंचायत सतत् विकास सामाजिक रुप से सुरक्षित थीम पर पुरस्कार मिला है। छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है। पंचायत के अन्य सचिवों व अन्य कर्मचारियों को इससे प्रेरणा एवं सीख लेनी चाहिए। शासन प्रशासन को ऐसे कर्मचारी को निश्चित ही प्रोत्साहित करना चाहिए। 

         शासन प्रशासन से क्षेत्रीय जनता की मांग 

जिला प्रशासन से क्षेत्रवासियों की मांग है कि जिनके मार्गदर्शन में पंचायत को विशेष पुरस्कार मिला है, ऐसे पंचायत सचिव को प्रोत्साहित किया जाए। एवं सचिव को पत्रचार के माध्यम से अवगत कराया जावे। ताकि अन्य लोग भी अच्छे कार्य करने के लिए आगे आएं। नहीं तो काम करने वाले, और नहीं करने वाले में अंतर नहीं रहेगा। 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !