नगर पंचायत नगरी के वार्ड क्र.13,14,15 में महिला कमांडो का गठन
मातृ शक्तियों को सशक्त व समृद्ध बनाने के साथ असमाजिक तत्व व नशा के खिलाफ महिला कमांडो का गठन
उत्तम साहू
धमतरी/ नगरी- नगरी के थाना प्रभारी निरी.शरद ताम्रकार द्वारा महिलाओं को महिला शक्ति को सशक्त बनाने एवं महिलाओं को प्रोत्साहित कर नशा मुक्ति अभियान के तहत अवैध शराब को प्रतिबंधित करने के साथ ही आम लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य लेकर महिला कमांडो टीम का गठन किया गया। साथ ही सभी महिलाओं को आईडी कार्ड एवं सीटी देकर उनकी हौसला अफजाई किया गया। इस दौरान सभी महिला कमांडो ने नशा मुक्ति अभियान के तहत लोगों को जागरूक करने के लिए संकल्प लिया हैं।