भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सुरक्षा बल के भाईयों के हाथों में बांधी राखी

0

 भाजपा महिला मोर्चा की बहनों ने सुरक्षा बल के भाईयों के हाथों में बांधी राखी

महामंत्री हृदय साहू ने रक्षा सूत्र बंधवाकर किए रवाना

उत्तम साहू 

नगरी/ भारतीय जनता पार्टी मंडल नगरी, कुकरेल, बेलरगांव से महिला मोर्चा की बहनें नगरी सिहावा क्षेत्र में सुरक्षा मे लगे जवानों , थाना में तैनात पुलिस जवानों को रक्षा सूत्र बांधने रवाना हुए क्षेत्र के बोरई थाना, बोरई सुरक्षा कैम्प सितानदी सुरक्षा कैम्प बिरनासिल्ली सुरक्षा कैम्प सिहावा थाना मेचका थाना मेचका सुरक्षा कैम्प और अंत नगरी थाना में जाकर क्षेत्र के सुरक्षा में लगे जवानों को रक्षा सूत्र बांधकर स्वस्थ दीर्घायु जीवन की कामना करेंगे महिला मोर्चा की मंडल अध्यक्षगण सुलोचना साहू ईश्वरी नेताम बबीता साहू ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की परम्परा रही है कि सनातन हिन्दू धर्म की रक्षा सुरक्षा हेतु प्रत्येक वर्ष रक्षाबंधन पर्व पर हम महिला मोर्चा की बहनें थाना कैंपों में जाकर हमारी सुरक्षा में तैनात पुलिस जवानों सुरक्षा बलों को रक्षा सूत्र बांधकर दीर्घायु जीवन की कामना करते हैं 

इस अवसर पर भाजपा की वरिष्ठ नेत्री प्रतिमा देवांगन अमिता दुबे भाजपा जिला मंत्री प्रेमलता नागवंशी शशी ध्रुव जनपद पंचायत अध्यक्ष दिनेश्वरी नेताम नगर पंचायत अध्यक्ष आराधना शुक्ला महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष सुलोचना साहू ईश्वरी नेताम जिला पंचायत सदस्य अनीता ध्रुव सुरजोतीन साहू महामंत्री हेमलता साहू तेजस्वनी साहू यशोदा साहू भुनेश्वरी धृतलहरे विनीता कोठरी विभा राजपूत रेणुका इंद्राणी सकुन साहू लक्ष्मी ठाकरे सहित महिला मोर्चा के कार्यकत्ता उपस्थित रहे

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !