लघुशंका करने गई महिला से जंगल में दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार

0

 लघुशंका करने गई महिला से जंगल में दुष्कर्म,आरोपी गिरफ्तार 


रायपुर/ बीजापुर जिले में महिला के साथ हुए दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। भेज दिया गया है।

मामला नैमेड थाना क्षेत्र का है, 2 दिन पहले सोमवार को नैमेड का साप्ताहिक बाजार भरा था। उसी इलाके की रहने वाली एक महिला बाजार से सामान की खरीदी कर घर लौट रही थी। वहीं साप्ताहिक बाजार के नजदीक स्थित जंगल में वह शौच करने चली गई थी। वहां मौजूद एक युवक ने सुनसान जंगल का फायदा उठाते हुए महिला से जबरदस्ती बलात्कार किया  इसके बाद आरोपी युवक उसे छोड़कर भाग गया,लेकिन उसने अपना बैग वहीं छोड़ दिया था।

 कुछ घंटे के बाद महिला ने पुलिस थाना पहुंची और मामले की रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने मामले की जांच की और घटना स्थल का मुआयना किया तो पुलिस के हाथ बैग लगा। जिसमें थदयुश लकड़ा नाम के एक शख्स का आधार कार्ड मिला। यह मिड़ते गांव के स्कूल पारा का रहने वाला था। इसी के आधार पर पुलिस ने कुछ दुकानदारों से पूछताछ की। CCTV कैमरे खंगाले गए। फिर किसी तरह से आरोपी के घर तक पुलिस पहुंच गई। उसे पकड़ कर पुलिस थाना लाया गया। पीड़ित महिला ने भी आरोपी की पहचान कर ली। बीजापुर के ASP चंद्रकांत गवर्णा ने बताया कि आरोपी को कोर्ट में पेशकर जेल भेज दिया गया है।


 

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !