मिनीमाता सम्मान हेतु प्रविष्टियां 10 अक्टूबर तक आमंत्रित
उत्तम साहू
धमतरी 21 सितम्बर 2023/ प्रदेश में विशेष रूप से अनुसूचित जाति, जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक महिलाओं के उत्थान हेतु उत्कृष्ट कार्य करने वाली राज्य की महिला/अशासकीय संस्थाओं को ’मिनीमाता सम्मान (महिला उत्थान) प्रदाय किया जाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग श्रीमती जगरानी एक्का ने बताया कि इस सम्मान के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिला की प्रविष्टियां आगामी 10 अक्टूबर तक प्रस्तुत किया जा सकता है। ज्ञात हो कि सम्मान स्वरूप महिला/संस्था को दो लाख रूपये की राशि तथा प्रशस्ति पट्टिाका प्रदान किए जाने का प्रावधान है।

