ट्रैक्टर और मिनी पिकअप के टक्कर...हादसे में 12 लोग घायल,विधायक एवं साहू समाज के लोगों ने की मदद

0

 ट्रैक्टर और मिनी पिकअप के टक्कर...हादसे में 12 लोग घायल,विधायक एवं साहू समाज के लोगों ने की मदद

झूरानवागांव के ग्रामीण शोक कार्यक्रम में जा रहे थे शामिल होने 


दबंग छत्तीसगढ़िया न्यूज 

धमतरी/ कातलबोड, झूरानवागांव के लोग शोक कार्यक्रम में शामिल होने गाड़ी से जा रहे तभी गाड़ी धमतरी बालोद रोड में पुरूर चौक से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर दुर्घटना की शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि बालोद से पुरुर की ओर आ रही तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने मिनी पिकप को जोरदार टक्कर मार दी, टक्कर के बाद छोटा पिकअप और ट्रेक्टर ट्राली रास्ते में ही पलट गई, इस हादसे में 12 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए,घायलों को गाड़ी से निकलकर जिला अस्पताल धमतरी लाया गया जहा उनका इलाज जारी है।

मिल रही जानकारी के अनुसार कातलबोड, झूरानवागांव के निवासी अपने पारिवारिक परिजन के यहां शोक कार्यक्रम में शामिल होने तीन-चार गाड़ियों में गुरुवार की शाम करहीभदर जा रहे थे। उनकी गाड़ी छोटा पिकअप जैसे ही पुरूर चौक से महज कुछ सौ मीटर की दूरी पर आगे बढ़ी थी, तभी बालोद से पुरूर की ओर तेज रफ्तार से आ रही ट्रैक्टर ने अपनी चपेट में ले लिया। ट्रैक्टर की जोरदार टक्कर से छोटा पिकअप के सामने का भाग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। छोटा पिकअप और ट्रैक्टर की ट्राली सड़क पर ही पलट गई। गाड़ी के पीछे चल रहे पारिवारिक जनों, ग्रामीण एवं राहगीरों की मदद से घायलों को बाहर निकाला गया, घटना कि सूचना पुलिस को दी गई। घायलों को इलाज के लिया जिला अस्पताल धमतरी लाया गया, जहा उनका इलाज जारी है। घटना को आज तीन दिन होने को है लेकिन पुलिस अभी तक ट्रेक्टर और उसके चालक को गिरफ्तार नही कर पाई है जिससे पुलिस कि कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान उठना शुरू हो चूका है।

हादसे में पिकअप चालक रितेश साहू, खेमराज साहू, रोहित साहू, चिरंजीवी साहू, तेजकमल साहू, टिकेश्वर साहू, भारत साहू, ओमप्रकाश साहू, हेमंत साहू, हितेश साहू, उत्तम साहू, हर्ष साहू घायल हुए। घायलों ने बताया कि हम जैसे ही पुरुर चौक से धीरे धीरे बालोद कि ओर आगे बढ़ रहे थे तभी सामने से तेजरफ्तार अनियत्रित ट्रेक्टर ने हमारी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे के बाद हम सब बेहोश हो गए। होश आया तो अस्पताल में थे।

चर्चा में थाना प्रभारी शिशुपाल सिन्हा ने बताया कि घटना कि सूचना मिलते ही पुलिस के जवान घटना स्थल पर पहुंचे, घायलों को इलाज के लिया अस्पताल भेज दिया गया था। अभी एक पक्ष कि ओर से रिपोर्ट दर्ज कराइ गई है। पुलिस मामले कि जाँच कर आगे कि कार्यवाही में जुटी हुई है।

विधायक सहित साहू समाज ने किया मदद

घटना के बाद घायलों को जैसे ही जिला अस्पताल धमतरी लाया गया। घटना कि सूचना मिलते ही धमतरी विधायक प्रतिनिधि डीपेन्द्र साहू, जिला साहू संघ अध्यक्ष अवनेद्र साहू, ललित चौधरी, राधेश्याम साहू मरीजों से मिलने अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों से चर्चा कि एवं इलाज के दौरान हरसंभव मदद किया।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !