भोथापारा (माड़मसिल्ली) में 19 से स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर आयोजित

0

 भोथापारा (माड़मसिल्ली) में 19 से स्काउट्स एवं गाइड्स शिविर आयोजित 


उत्तम साहू 

धमतरी/ नगरी- भारत स्काउट्स एवं गाइड्स स्थानीय संघ नगरी द्वारा द्वितीय सोपान शिविर का आयोजन 19 से 23 सितम्बर 2023 तक भोथापारा (माड़मसिल्ली) में किया जाना है। संघ के अध्यक्ष महेन्द्र नेताम ने बताया कि स्काउटिंग को बढ़ावा देने, बच्चों में देश-प्रेम, संस्कार एवं आत्मनिर्भरता की भावना जागृत करने हेतु नगरी विकासखंड के अंतिम छोर या जहां अभी तक स्काउटिंग का शिविर नहीं लगा हो ऐसी जगह पर शिविर संचालन हेतु बैठक में चर्चा हुई थी। 

इसी परिपेक्ष में आज भोथापारा हाई स्कूल के प्राचार्य, जनभागीदारी समिति के पदाधिकारी, पंचायत के पदाधिकारियों से मिलकर भोथापारा (माड़मसिल्ली) में स्काउट गाइड द्वितीय सोपान शिविर लगाने हेतु चर्चा की गई। चर्चा उपरांत सभी ने एक स्वर में भोथापारा में शिविर लगाने हेतु समिति दी। तादुपरान्त स्थल निरीक्षण और आवश्यक अन्य तैयारी होती हेतु चर्चा हुई। इस दौरान संघ के अध्यक्ष महेंद्र नेताम, सचिव दूधेश्वर साहू, कोषाध्यक्ष राजेश तिवारी, प्रशिक्षण प्रभारी जीवनलाल साहू, हाई स्कूल भोथापारा के प्रचार्य श्रीमती ध्रुव, पंचायत के पदाधिकारी, जन भागीदारी समिति के पदाधिकारी, स्थानीय युवा संघ के पदाधिकारी आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0Comments

Please Select Embedded Mode To show the Comment System.*

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !