जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक 26 सितम्बर को
उत्तम साहू
धमतरी, 22 सितम्बर 2023/ कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी की अध्यक्षता में आगामी 26 सितम्बर को दोपहर 2 बजे से कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की बैठक आहूत की गई है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त बैठक में अनुसूचित जाति, जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के तहत स्वीकृत/भुगतान राशि का विवरण, अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन योजना नियम 1978 यथा संशोधित नियम 2019 के तहत लाभान्वित दम्पत्तियों का विवरण सहित अस्पृश्यता निवारणार्थ सद्भावना शिविर आयोजन के संबंध में चर्चा की जाएगी।

